{"_id":"39dcc5c2-e0b0-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"america-is-suffering-from-51-degree-temperature","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज से बरस रहे हैं शोले","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
सूरज से बरस रहे हैं शोले
बीबीसी
Updated Sat, 29 Jun 2013 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के पश्चिमी राज्य इन दिनों गर्म हवाओं में तप रहे हैं। वहां तापमान ने अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन
दक्षिणी मध्य एरिजोना में सबसे बड़े शहर फीनिक्स में शुक्रवार को तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर चला गया।
वहीं कैलिफॉर्निया के डेथ वैली रेगिस्तान में तापमान 51 डिग्री तक जा पहुंचा।
अमेरिका के राष्ट्रीय मौसम विभाग ने सोमवार सुबह तक इस क्षेत्र के कई हिस्सों के गर्म रहने की चेतावनी जारी की है जिनमें लास वेगस भी शामिल है।
पांच अमेरिकी राज्यों के कुछ हिस्सों में सप्ताहांत तक 37 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा तापमान हो सकता है जिनमें कोलोराडो और यूटा जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन
कैलिफॉर्निया के रेगिस्तान में डेथ वैली का तापमान सप्ताहांत तक 53 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने का अनुमान है। शुक्रवार से ही दक्षिण पूर्व कैलिफॉर्निया और दक्षिणी एरिजोना के रेगिस्तान में गर्म लहरें चल रही हैं।
विज्ञापन
तपती गर्मी से बचने के लिए कई लोग समंदर किनारे गीले बालू में ठंडक पा रहे हैं तो कई अमेरिकी शहरों में कूलिंग सेंटर खोले जा रहे हैं।
इन कूलिंग सेंटरों में लोग पंखों के जरिए गर्मी से निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कई बाहर जाने के बजाय घर में ही रहने की कोशिश कर रहे हैं। इन गर्म हवाओं के सप्ताहांत तक चलने की उम्मीद है।
अधिकारियों को आशंका है कि बढ़ती गर्मी से हवाई यात्राएं भी प्रभावित हो सकती हैं।
हालांकि ज़्यादातर बड़े विमान 52 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी काम कर सकते हैं लेकिन उड़ान भरने की परिस्थितियों पर असर पड़ सकता है।
यूएस एयरवेज़ के प्रवक्ता का कहना है कि उनकी एयरलाइन फ़ीनिक्स में तापमान पर नज़र बनाए रखेगी।