{"_id":"591bebad4f1c1bd520f22ce8","slug":"america-indian-man-missing-in-boston","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: बोस्टन में भारतीय युवक लापता","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका: बोस्टन में भारतीय युवक लापता
amarujala.com-Presented by- अकरम
Updated Wed, 17 May 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के बोस्टन में एक 26 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी युवक लापता है। राम जयाकुमार को शुक्रवार को आखिरी बार बोस्टन स्ट्रीट पर कार पार्क करते देखा गया था।
विज्ञापन
लेग्जिंगटन पुलिस के मुताबिक, जयाकुमार के माता-पिता ने रिपोर्ट की है। इस संबंध में पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि राम जयाकुमार के बारे में किसी के पास कोई जानकारी हो तो वे उनसे शेयर करें।
विज्ञापन
इंडिया न्यू इंग्लैंड न्यूज के अनुसार, जयाकुमार ने अपने माता-पिता से शुक्रवार को कहा था कि वह एक घंटे में लौट आएगा, लेकिन वह तब से नहीं लौटा। जयाकुमार की कार भी शनिवार सुबह को बोस्टन में दूसरी गली में मिली थी।
विज्ञापन
इस संबंध में एक भारतीय-अमेरिका अभिनेत्री पूर्णा जगननाथन ने एक फेसबुक लिखी है। उन्होंने लोगों से कहा है कि जयाकुमार उनका भाई है अगर किसी को भी उसके बारे में कुछ भी पता चला तो पुलिस से संपर्क करें।