फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America: Huge firing in Pulse nighclub, 20 injured

अमेरिका के समलैंगिक नाइट क्लब में अंधाधुंध फायरिंग, 50 लोगों की मौत

Mon, 13 Jun 2016 02:05 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन Updated Mon, 13 Jun 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
America: Huge firing in Pulse nighclub, 20 injured
गोलीबारी में घायल लोगों को अस्पताल ले जाती वैन

अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित एक समलैंगिक नाइट क्लब में आतंकी संगठन आईएस के समर्थक एक हमलावर उमर एस मतीन की तरफ से की गई अंधाधुंध फायरिंग में करीब 50 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 घायल हो गए। करीब चार घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आईएस समर्थक हमलावर उमर मतीन को ढेर कर दिया। 9/11 के बाद अमेरिका पर ये सबसे बड़ा हमला है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने घटना को आतंकी हरकत और अमेरिकी नागरिकों पर हमला करार है। उधर, समाचार एजेंसी अमाक ने दावा किया है कि इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएस ने ली है लेकिन अमेरिका की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन




( फोटो- हमलावर उमर एस मतीन की, रायटर्स )

अधिकारियों के अनुसार, 29 वर्षीय मतीन आतंकी संगठन आईएस समर्थक था और वह एफबीआई के रडार पर था। अमेरिका के इतिहास में गोलीबारी की यह सबसे बड़ी घटना है। इससे पहले 2007 में वर्जीनिया टेक यूनिवर्सिटी में हुए हमले में 32 लोगों की मौत हुई थी। अधिकारियों ने इसे ‘आतंकी घटना’ करार देने के बावजूद कहा है कि मुस्लिम चरमपंथ से संदिग्ध संबंधों के लिए आगे और जांच किए जाने की जरूरत है। घटना में घायल लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हमलावर उमर एस मतीन के बारे में एक वरिष्ठ एफबीआई अधिकारी ने कहा कि उसका झुकाव आईएस की तरफ रहा है। अमेरिकी समयानुसार हमलावर सुबह करीब 2 बजे ओरलेंडो के पल्स नाइट क्लब में घुसा और घुसते ही गोलीबारी शुरू कर दी। अमेरिकी प्रशासन ने इस हमले को ‘आतंकी’ घटना करार दिया है। ऑरेंज काउंटी शेरिफ के अनुसार, पीड़ितों को क्लब से निकालने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा है कि अमेरिकी उप राष्ट्रपति जो बाइडेन को ओरलेंडो नाइट क्लब में हुई गोलीबारी के बारे में उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने रविवार को जानकारी दी। परिस्थितियों पर नजदीक से नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रमुख जॉन मिना ने कहा कि हमलावर ने मरने से पहले क्लब के भीतर कई लोगों को बंधक बना लिया था। उन्होंने कहा कि हमलावर के पास कुछ संदिग्ध ‘उपकरण’  थे। सुबह करीब 5 बजे स्वॉट टीम को बंधकों को मुक्त कराने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया। मिना ने मृतकों की वास्तविक संख्या बताने से इनकार किया।  उन्होंने कहा कि इस गोलीबारी में कम से कम एक अधिकारी घायल हुआ है लेकिन क्लब में घुसने के निर्णय से कम से कम 30 लोगों की जान बच गई। व्हाइट हाउस द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘गोलीबारी में मृत और घायलों के लिए बाइडेन ने प्रार्थना की और पीडितों के परिवार और रिश्तेदारों के प्रति संवेदना जताई।’

आतंकी घटना की तरह की जाएगी गोलीबारी की जांच : अधिकारी

America: Huge firing in Pulse nighclub, 20 injured
घटनास्थल के बाहर बैठे लोग
आतंकी घटना की तरह की जाएगी गोलीबारी की जांच : अधिकारी
फ्लोरिडा डिपार्टमेंट ऑफ लॉ इनफोर्समेंट स्पेशल एजेंट इंचार्ज डैनी बैंक्स ने कहा कि इस गोलीबारी की जांच आतंकी घटना के तौर पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि यह घरेलू आतंक की घटना है या अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद की। इससे पहले पुलिस ने ट्वीट कर हमलावर के मौत की जानकारी दी। हमलावर के पास असॉल्ट टाइप राइफल, हैंडगन, आत्मघाती बेल्ट और कुछ हथियार थे।

चौबीस घंटे के भीतर दूसरी घटना
शहर में 24 घंटे के बाद ही यह गोलीबारी की दूसरी घटना है। इससे पहले शुक्रवार को एक थियेटर में एक बंदूकधारी ने गोली मारकर गायिका क्रिस्टिना ग्रिमी की हत्या कर दी थी। समलैंगिक नाइट क्लब की दूरी ग्रिमी की हत्या की जगह से मात्र चार किमी की दूरी पर है। रविवार तड़के हुई घटना के बारे में चश्मदीदों ने बताया कि रात के दो बजे जब क्लब का समय खत्म होने जा रहा था, तब गोलीबारी हुई।

गोलीबारी शुरू होने के समय मौके पर मौजूद रहे क्लबर रिकार्डो नेग्रोन ने स्काई न्यूज को बताया कि कैसे बंदूकधारियों ने गोलियों से क्लब को दहला दिया। उन्होंने कहा कि लोग फर्श पर लेट गए। मेरा अनुमान है कि वह छत पर गोलियां दाग रहा था क्योंकि आप लैंप के गिरे हुए शीशे देख सकते हैं।

ट्रंप बोले, कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद पर मैं सही था

America: Huge firing in Pulse nighclub, 20 injured
ओरलेंडो नाइट क्लब हमले पर हिलेरी ने जताया दुख - फोटो : BBC

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के संभावित रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद पर अपने पूर्व के बयान को सही ठहराया है। ओरलेंडो नाइट क्लब हमले पर उन्होंने कहा कि यह संभवत: आतंकी घटना है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमें स्मार्ट होने के साथ कठोर और सतर्क होना पड़ेगा। ट्रंप ने लिखा, ‘वास्तव में ओरलेंडो में भीषण गोलीबारी हुई है।’

गौरतलब है कि ट्रंप ने कट्टरपंथियों के हमलों से निपटने के लिए अमेरिका में मुस्लिम प्रवासियों के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव किया है। दूसरी ओर डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने रविवार को कहा कि वह ओरलेंडो नाइट क्लब में हुई गोलीबारी की भयानक घटना से बहुत दुखी हैं।

हिलेरी क्लिंटन ने अपने हस्ताक्षर के साथ यह जताने के लिए ट्वीट किया कि ये ट्वीट वह खुद कर रही हैं। क्लिंटन ने लिखा, ‘फ्लोरिडा की दुखी करने वाली घटना के साथ उठी। अभी हम और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। इस भयानक घटना से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदना है।’ 

गोलीबारी से पहले मतीन ने आईएस के प्रति जताई थी निष्ठा

America: Huge firing in Pulse nighclub, 20 injured
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : Reuters
फ्लोरिडा के गे नाइटक्लब में 50 बेगुनाहों का खून बहाने वाले संदिग्ध हमलावर उमर एस मतीन ने वारदात को अंजाम देने से पहले 911 पर फोन कर इस्लामिक स्टेट के प्रति अपनी निष्ठा जताई थी। एनबीसी न्यूज ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। एमएसएनबीसी ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि मतीन ने इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बकर अल-बगदादी के प्रति वफादारी निभाने की बात कही थी। फॉक्स न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक मतीन 2013 से ही एफबीआई के रडार पर था।

चैनल ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि एफबीआई ने पहले भी मतीन की फाइल खोली थी। उधर, इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबद्ध ट्विटर अकाउंट ने ओरलेंडो नाइट क्लब के हमलावर उमर एस मतीन की फोटो पोस्ट की है। फोटो के कैप्शन में कहा गया है, ‘यही वह व्यक्ति है जिसने फ्लोरिडा के ओरलेंडो नाइट क्लब के नरसंहार में कम से कम 50 लोगों की हत्या कर दी और दर्जनों को घायल किया।’

हालांकि, इस्लामिक स्टेट की तरफ से कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है। इस बात को भी सत्यापित करना संभव नहीं था कि पोस्ट की गई तस्वीर वास्तव में मतीन की है या नहीं। इस्लामिक चरमपंथ से जुड़े अन्य ट्विटर अकाउंट ने भी इसी व्यक्ति की तस्वीर पोस्ट की है। इस्लामिक स्टेट के समर्थकों ने इस हमले की प्रशंसा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed