फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America help in search opration of Air asia plane crash

लापता विमान की तलाशः समंदर में टापू से उठ रहा धुआं

Tue, 30 Dec 2014 11:29 AM IST
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
America help in search opration of Air asia plane crash

एयर एशिया के लापता विमान की खोज में इंडोनेशिया कुछ

विज्ञापन
टीमों को एक टापू पर भेज रहा है जहाँ से धुँआ उठता हुआ देखा गया है। ये टापू उस क्षेत्र में स्थित हैं जहाँ दो दिन पहले 162 यात्रियों के साथ विमान लापता हुआ था।

उधर अमरीका भी इंडोनेशिया के सुराबाया से सिंगापुर जा रहे विमान की खोज में मदद के लिए अपना नौसेनिक पोत भेज रहा है जो मंगलवार को जावा समुद्र में पहुँचेगा।

बता दें कि रविवार को इंडोनेशिया के सुराबाया से सिंगापुर जा रहे एयर एशिया के लापता विमान में 162 यात्री सवार थे। विमान उड़ान भरने के दो घंटे बाद से लापता है। इस विमान की खोज में पहले से सिंगापुर, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस मदद कर रहे हैं।

वहीं इंडोनेशिया की खोज और बचाव एजेंसी के प्रमुख ने आशंका जताई कि एयर एशिया का लापता विमान समुद्र के तल में हो सकता है। इंडोनेशिया के खोजी दल के प्रमुख ने बताया कि विमान की खोज में कम से कम 30 नौसेनिक पोत, पंद्रह एयरक्राफ्ट और सात हेलिकॉप्टर लगे हुए हैं। दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और चीन ने भी विमान की खोज में मदद करने का प्रस्ताव दिया है।





















विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed