फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America H1B visa process will start from today

अमेरिका में H-1B वीजा की नई प्रक्रिया आज से होगी शुरू, छोटी गलती पर भी खारिज हो जाएगा आवेदन

Mon, 02 Apr 2018 09:29 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Mon, 02 Apr 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
America H1B visa process will start from today
h1b visa
अमेरिका में एच1बी वीजा प्राप्त करने की नई प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। ट्रंप प्रशासन ने नई व्यवस्था में इस वीजा को हासिल करने की प्रक्रिया को पहले की तुलना में कड़ा किया है। ट्रंप प्रशासन ने अपने यहां की नौकरियों में स्थानीय लोगों की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है। मालूम हो की एच1बी वीजा प्रक्रिया भारतीय आईटी पेशेवरों में काफी लोकप्रिय है। 
विज्ञापन


एच1बी वीजा जारी करने वाली संघीय एजेंसी अमेरिकी नागरिकता व आव्रजन सेवाएं (यूएससीआईएस)ने कहा है कि वीजा हासिल करने के दौरान छोटी से छोटी गलती को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और समूहों पर इस बात की चर्चा है कि इमिग्रेशन अटॉर्नी अब पहले की तुलना में अधिक वीजा आवेदन खारिज करेंगे। 
विज्ञापन


साल 2019 की वीजा प्रक्रिया शुरू होने से पहले यूएससीआईएस ने चेताया था कि सभी डुप्लीकेट आवेदन खारिज कर दिए जाएंगे। इससे पहले कंपनियां एक से अधिक आवेदन करती थीं जिससे आवेदक के लॉटरी सिस्टम से वीजा हासिल करने की संभावना बढ़ जाती थी। संघीय एजेंसी ने फिलहाल प्रीमियम प्रोसेसिंग को अस्थायी रूप से स्थगित कर रखा है। एजेंसी ने कहा है कि हम निकट भविष्य में प्रीमियम प्रोसेसिंग की तारीखों की घोषणा करेंगे। अभी तक यूएससीआईएस ने अभी तक कम्प्यूटर से लॉटरी के जरिये वीजा देने की योजना के संकेत नहीं दिए हैं। एच1बी वीजा के लिए संघीय सरकार को औसतन करीब चार लाख रुपये शुल्क के रूप में देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी कंपनियां सबसे अधिक निर्भर

एच1बी वीजा एक गैर प्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को अपने यहां विदेशी कामगारों को रखने की अनुमति प्रदान करता है। इसके लिए कर्मचारी को सैद्धांतिक के साथ ही तकनीकी कुशलता की आवश्यकता होती है। तकनीकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हजारों कर्मचारियों की अपने यहां नियुक्ति करने के लिए इस वीजा पर सबसे अधिक निर्भर रहती हैं।



प्रति वर्ष 65 हजार वीजा होंगे जारी

एक साल में 65 हजार वीजा ही जारी किए जाएंगे। कांग्रेस ने प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 65 हजार वीजा जारी करने की सीमा तय की है। इनमें से पहले 20 हजार आवेदन उन लाभार्थियों की ओर से किया जाएगा जिनके पास अमेरिका से मास्टर्स या इससे उच्चतर शिक्षा होगी। इन लोगों को तय सीमा से छूट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed