फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America Foreign ministry stated that Modi and Trumph has great bonding

अमेरिकी विदेश मंत्रालय का बयान, अन्य देशों के लिए अच्छा उदाहरण है मोदी और ट्रंप का साथ

Fri, 16 Feb 2018 03:17 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Fri, 16 Feb 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
America Foreign ministry stated that Modi and Trumph has great bonding
ट्रंप मोदी

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी हीथर नोर्ट ने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बेहद मजबूत रिश्ते हैं। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे मालूम है कि ट्रंप की बेटी (इवांका) को पिछले साल हैदराबाद जाकर यकीनन बहुत अच्छा लगा। ये संबंध महत्वपूर्ण हैं और इनकी महत्ता बढ़ती जा रही है।’ हीथर ने अफगानिस्तान में भारत की प्रगतिशील भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि दुनिया के उन देशों के लिए साथ-साथ आने का एक बेहतरीन उदाहरण है जो पुराने समय में साथ-साथ काम नहीं कर पाए हों। नोर्ट ने कहा, यहां तक कि सऊदी अरब इराक में मदद कर रहा है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की प्रतिनिधि निक्की हेली ने भी इस माह के शुरूआत में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिकी संबंधों में असीम संभावनाएं हैं। हेली ने आर्थिक और प्रशासनिक सुधार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के आक्रामक रुख की भी प्रशंसा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed