फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america end of war against afghanistan

अमेरिका ने खत्म किया एक ऐतिहासिक युद्ध मिशन

Mon, 29 Dec 2014 10:53 AM IST
Updated Mon, 29 Dec 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
america end of war against afghanistan

अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ बीते 13 वर्षों से चल रहा युद्घ मिशन समाप्त हो गया है। रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए एक समारोह में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) को औपचारिक तौर पर खत्म कर दिया गया।

विज्ञापन


अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय युद्ध मिशन के समापन का स्वागत किया है। राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि बीते 13 वर्षों के दौरान अमरीकी सेनाओं ने बड़ी कुर्बानियां दी हैं। ओबामा के मुताबिक अमरीकी इतिहास में सबसे लंबे युद्ध का एक जिम्मेदार समापन हो रहा है।
विज्ञापन


हालांकि आगे भी लगभग 13 हजार विदेशी सैनिक अफगानिस्तान में मौजूद रहेंगे जिनमें से अधिकतर अमेरिकी होंगे, लेकिन उनकी युद्धक गतिविधियों में कोई भूमिका नहीं होगी। वो सिर्फ अफगान बलों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान से नैटो के जाने पर देश में मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोगों को लगता है कि देश में सुरक्षा के हालात गंभीर हैं और अंतरराष्ट्रीय सैनिकों को अफगान सुरक्षाबलों की मदद करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed