{"_id":"db37b645944d61ce6c83eb13d98191ab","slug":"america-declares-its-plan-against-is-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस के खिलाफ अमेरिकी रणनीति की घोषणा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
आईएस के खिलाफ अमेरिकी रणनीति की घोषणा
Updated Thu, 11 Sep 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अमेरिका आईएस के खिलाफ एक गठबंधन की अगुवाई करेगा। उन्होंने आईएस को इराक़, सीरिया और मध्य-पूर्व के लिए खतरा बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि वो आईएस के खिलाफ सीरिया और इराक़ में कार्रवाई में नहीं हिचकेंगे।
ओबामा ने कहा, "हम उन लोगों के साथ हैं जो आजाद रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।" उन्होंने एक राष्ट्रव्यापी संदेश में कहा कि वह इस्लामी चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट का नामोनिशान मिटाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन
ओबामा ने कहा कि जो भी आतंकी संगठन अमेरिका को चुनौती देगा उसे दुनिया में कहीं भी पनाह नहीं मिलेगी।
उन्होंने कहा कि 475 अमेरिका सैन्य अधिकारियों को इराक़ भेजा जाएगा लेकिन वे वहां सीधी लड़ाई में हिस्सा नहीं लेंगे।
अमेरिका राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका सेना अफगानिस्तान और इराक की तरह ज़मीनी लड़ाई में शामिल नहीं होगी लेकिन हवाई शक्ति का इस्तेमाल कर आईएस के ठिकानों को नेस्तनाबूद करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमेरिका आईएस के ख़िलाफ़ लड़ रहे लड़ाकों की मदद करेगा। आईएस ने सीरिया और इराक़ के बड़े भूभाग पर कब्जा कर रखा है।