दक्षिण चीन सागर में मिसाइलों से अमेरिका चिंतित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण चीन सागर को लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन ने जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को तैनात कर दिया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों पर अमेरिका ने चिंता जाहिर की है। दरअसल, इस सप्ताह के शुरुआत में फॉक्स न्यूज के कहा था कि दक्षिण चीन सागर के वुडी द्वीप में आठ मिसाइल लांचरों और एक रडार सिस्टम के पहुंचने की बात तस्वीरों में आ रही है।
अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि उनका विश्वास है कि तस्वीरें बिल्कुल सही हैं और चीन ने वुडी द्वीप में जमीन से हवा में मार करने वाली एचक्यू-9 मिसाइलों को तैनात किया है।
रक्षा प्रणाली बनाने को अधिकार बता चुका है चीन
विशेषज्ञों का कहना है कि चीन दुश्मन के एयरक्राफ्ट को निशाना बनाना के लिए
इन मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकता है।
यह रिपोर्ट उस समय आई है, जब अमेरिकी
राष्ट्रपति बराक ओबामा और दक्षिण पूर्व एशियाई नेताओं ने संयुक्त
स्टेटमेंट जारी करके दक्षिण चीन सागर विवाद का शांतिपूर्ण ढंग से समाधान
निकालने का आह्वान किया।
वहीं, चीन सामरिक महत्व के इस इलाके में रक्षा
प्रणाली बनाने को अपना अधिकार बता चुका है।