फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america concerned on missile

दक्षिण चीन सागर में मिसाइलों से अमेरिका चिंतित

Fri, 19 Feb 2016 05:47 AM IST
Updated Fri, 19 Feb 2016 05:47 AM IST
विज्ञापन
america concerned on missile

दक्षिण चीन सागर को लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन ने जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को तैनात कर दिया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों पर अमेरिका ने चिंता जाहिर की है। दरअसल, इस सप्ताह के शुरुआत में फॉक्स न्यूज के कहा था कि दक्षिण चीन सागर के वुडी द्वीप में आठ मिसाइल लांचरों और एक रडार सिस्टम के पहुंचने की बात तस्वीरों में आ रही है।
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि उनका विश्वास है कि तस्वीरें बिल्कुल सही हैं और चीन ने वुडी द्वीप में जमीन से हवा में मार करने वाली एचक्यू-9 मिसाइलों को तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा प्रणाली बनाने को अधिकार बता चुका है चीन

america concerned on missile

विशेषज्ञों का कहना है कि चीन दुश्मन के एयरक्राफ्ट को निशाना बनाना के लिए इन मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकता है।

यह रिपोर्ट उस समय आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और दक्षिण पूर्व एशियाई नेताओं ने संयुक्त स्टेटमेंट जारी करके दक्षिण चीन सागर विवाद का शांतिपूर्ण ढंग से समाधान निकालने का आह्वान किया।

वहीं, चीन सामरिक महत्व के इस इलाके में रक्षा प्रणाली बनाने को अपना अधिकार बता चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed