{"_id":"579c66734f1c1b1c1521ec86","slug":"america-concerned-at-reports-of-rising-intolerance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत में बढ़ती 'असहिष्णुता' पर अमेरिका ने उठाए सवाल ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत में बढ़ती 'असहिष्णुता' पर अमेरिका ने उठाए सवाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Sat, 30 Jul 2016 02:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने भारत में बढ़ती 'हिंसा और असहिष्णुता' की घटनाओं पर चिंता जताई है। साथ ही भारत सरकार से इस तरह की घटनाओं को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में रेल में गाय का मांस ले जाने की अफवाह पर दो मुस्लिम महिलाओं को पीटने के सवाल पर अमेरिका के गृह विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा,'हम भारत के लोगों और सरकार के साथ कंध-से-कंधा' मिलाकर खड़े हैं।' प्रवक्ता किर्बी ने आगे कहा,'हम धार्मिक आजादी और अभिव्यक्त की आजादी का समर्थन करते हैं।'
विज्ञापन
सहिष्णु और समावेशी दृष्टि ही भारत-अमेरिका के हित में है।
किर्बी कहते हैं,'हम भारत के साथ लगातार काम रहे हैं, सहिष्णु और समावेशी दृष्टि ही भारत-अमेरिका के हित में है।
हाल ही में मध्यप्रदेश के मंदसौर में रेलवे स्टेशन पर दो मुस्लिम महिलाओं की गाय का मांस ले जाने के नाम पर पिटाई और गुजरात के ऊना में गौरक्षकों द्वारा दलितों की पिटाई पर देश में काफी विवाद हुआ है।
हाल ही में मध्यप्रदेश के मंदसौर में रेलवे स्टेशन पर दो मुस्लिम महिलाओं की गाय का मांस ले जाने के नाम पर पिटाई और गुजरात के ऊना में गौरक्षकों द्वारा दलितों की पिटाई पर देश में काफी विवाद हुआ है।