फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america blames china for instability on south china sea

अमेरिका ने चीन पर 'अस्थिरता' पैदा करने का लगाया आरोप

Sat, 31 May 2014 07:53 PM IST
Updated Sat, 31 May 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
america blames china for instability on south china sea

अमेरिका के रक्षा मंत्री चक हेगेल ने चीन पर दक्षिणी चीन सागर में 'अस्थिरता' पैदा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चीन के कारण क्षेत्र की दीर्घकालीन तरक़्क़ी को ख़तरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन


अमेरिका के रक्षा मंत्री ने सिंगापुर में आयोजित एक तीन दिवसीय सम्मेलन 'शांग्रिला डायलॉग्स' में यह बातें कहीं। इस सम्मेलन में अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशियाई देश हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन


इस मौक़े पर उन्होंने थाइलैंड के नेताओं से देश में लोकतांत्रिक शासन को जल्द बहाल करने की अपील की।

'दक्षिणी चीन सागर में अस्थिरता'

america blames china for instability on south china sea

यह सम्मेलन चीन, वियतनाम और फ़िलीपींस के बीच बढ़ते तनाव के बीच हो रहा है, जापान और चीन के बीच पूर्वी चीन सागर में विवादास्पद द्वीप को लेकर भी तनाव बना हुआ था।

इस सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ नेता आमने-सामने बैठकर बातचीत से तनाव को सुलझाने की कोशिश करते हैं। शनिवार को हेगेल ने कहा, "हाल के महीनों में चीन ने दक्षिणी चीन सागर पर दावे की एक तरफ़ा कार्रवाई से क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिश की है।"

उन्होंने जापान, फ़िलीपींस और वियतनाम के समीप दक्षिणी चीन सागर पर क्षेत्रीय अधिकार संबंधी दावों का हवाला देते हुए कहा, "हम किसी भी देश द्वारा ऐसे दावों के लिए धमकी, दबाव और बल प्रयोग का कड़ा प्रतिरोध करते हैं।"

हेगेल ने कहा, "चीन समेत इस क्षेत्र के सभी देशों के पास संगठित होने और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध होने या इस प्रतिबद्धता से दूर जाने और लाखों लोगों की शांति और सुरक्षा को ख़तरे में डालने का विकल्प मौजूद है।"

चीन से अमेरिका के खराब हो रहे रिश्ते

america blames china for instability on south china sea

दक्षिणी चीन सागर के विवादास्पद द्वीपों पर दावे कारण क्षेत्रीय तनाव में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने जापान की तरफ़ से क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए 'ज़्यादा सक्रिय' भूमिका निभाने के प्रस्ताव का समर्थन किया, जापान के प्रधानमंत्री शिज़ों आबे ने शुक्रवार को अपने भाषण में यह बात कही थी।

जापान के प्रधानमंत्री ने इससे पहले पड़ोसी देशों को चीन की रणनीति से सतर्क रहने के लिए समुद्री नौकाएं देने का प्रस्ताव किया था। इस बारे में चीनी अधिकारियों का कहना था कि शिंज़ो आबे चीनी ख़तरे के 'मिथक' का इस्तेमाल जापान की सुरक्षा नीति को मज़बूत बनाने के लिए कर रहे हैं।

संवाददाताओं का कहना है कि पूर्वी चीन सागर में चीन के एक एयर डिफ़ेंस ज़ोन बनाने की घोषणा करने और दक्षिणी चीन सागर में स्थित विवादास्पद द्वीपों पर आक्रामक रुख़ अख़्तियार करने से हाल के दिनों में तनाव बढ़ा है।

हेगेल ने थाइलैंड में अधिकारियों से हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ने और जल्द चुनाव कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसा होने तक अमेरिका की तरफ़ से थाइलैंड को दी जाने वाली सैन्य सहायता पर पाबंदी लगी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed