{"_id":"c6aa8245eee9b3463ecd041bdc70679b","slug":"america-bans-more-russian-products-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाए","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाए
Updated Sat, 13 Sep 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूक्रेन में अलगाववादियों को रूस के समर्थन के विरोध में अमेरिकी सरकार ने रूस के बडे बैंकों, रक्षा और ऊर्जा कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं।
विज्ञापन
अमेरिका ने ये कार्रवाई रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध कठोर करने के यूरोपीय संघ के फैसले के कुछ ही घंटों भीतर ही की है।
अमेरिका के इस फैसले से रूस के सबसे बडे सबरबैंक और रक्षा और तकनीक क्षेत्र की बडी कंपनी रॉस्टेक पर असर पडे़गा।
अमेरिका ने ये प्रतिबंध यूक्रेन और रूस समर्थक अलगाववादियों के बीच जारी युद्ध विराम के बावजूद लगाए हैं। हालांकि अलगाववादियों ने हाल में पूर्वी यूक्रेन में बडी कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
यूरोपीय संघ और अमेरिका दोनों ही का कहना है कि अगर शांति की दिशा में प्रगति होती है तो प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है।
नैटो का कहना है कि करीब 1,000 हथियारों से लैस सैनिक अभी भी पूर्वी यूक्रेन में मौजूद हैं जबकि सीमा के पास 20,000 से जयादा सैनिक तैनात हैं।
हालांकि रूस विद्रोहियों को सीधे तौर पर सैन्य सहायता देने की बात से इनकार करता रहा है। उसका कहना है कि वहां मौजूद रूसी सैनिक स्वयंसेवी हैं।