फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america attack on IS

अमेरिका ने आईएस पर किया हमला

Thu, 26 Mar 2015 02:16 PM IST
Updated Thu, 26 Mar 2015 02:16 PM IST
विज्ञापन
america attack on IS

अमेरिका विमानों ने इस्लमिक स्टेट के कब्जे वाले इराकी शहर तिकरित पर बमबारी शुरू कर दी है। इराकी तोप भी शहर के उन स्थानों पर हमले कर रहे हैं जो चरमपंथी संगठन के कब्ज़े में हैं।

विज्ञापन


इराकी सरकार ने अमेरिका से मदद मांगी थी ऐसा अमेरिकी सेना के एक अधिकारी का कहना है। अमेरिकी लेफ्टीनेंट जनरल जेम्स टेरी ने कहा, ''आईएस की मजबूत पकड़ को पूरी तरह नष्ट करने के लिए ये हवाई हमले किए गए।
विज्ञापन


''अमेरिका अभी तक तिकरित में सैन्य कार्रवाई में शामिल नहीं हुआ था। क्योंकि वहां जो ज़मीनी हमले किए जा रहे हैं वो ईरान समर्थित शिया मिलिशिया के हाथों हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल टैरी ने कहा कि हवाई हमलों से बुनियादी संरचनाओं को कम नुकसान पहुंचेगा। इराक ने भी बुधवार से अपनी जमीनी कार्रवाई एक बार फिर शुरू की। इसमें आईएस के ठिकानों को निशाना बनाया गया।

अमेरिका का लक्ष्य

america attack on IS

अमेरिकी सेना ने बयान में कहा है कि इन हमलों को लक्ष्य आईएस को तिकरित से खदेड़ना है, जिसे इराक़ी सुरक्षा बलों ने घेर रखा है। बयान के मुताबिक नए सिरे से शुरू किए गए अभियान को गठबंधन बलों का भी सहयोग मिलेगा।

तिकरित में मौजूद एसोसिएटेड प्रेस के संवाददाता ने बुधवार रात लड़ाकू विमानों के उड़ने और उसके बाद धमाकों के सुने जाने की खबर दी है। तिकरित पर फिर कब्जा जमाने के लिए अभियान इस महीने के शुरू हुआ। इसमें 20 हज़ार से अधिक सैनिक, पुलिस और शिया मलिशिया हर दिशा से हमला कर रहे हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed