फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America asked Pakistan to cooperate Modi in fight with terrorism

अमेरिका ने पाक को दिया कड़ा संदेश, कहा- आतंकवाद से निपटने में दे मोदी का साथ

Tue, 04 Dec 2018 07:34 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
America asked Pakistan to cooperate Modi in fight with terrorism
US defence secretary Jim Mattis (File Photo) - फोटो : Reuters

अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने पाक को एक कड़ा संदेश देते हुए मोदी की प्रशंसा की है। मैटिस ने कहा, ‘अब समय आ गया है कि सब मिलकर संयुक्त राष्ट्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण एशिया में शांति स्थापित करने की कोशिश कर रहे हर एक की कोशिशों का समर्थन करें।’ उन्होंने कहा ‘यदि अफगानिस्तान में युद्ध खत्म करना है, तो पाक को तालिबान के साथ शांति वार्ता में अहम भूमिका निभानी होगी।’

विज्ञापन


भारतीय उपमहाद्वीप में शांति प्रयासों के लिए मोदी की तारीफ करते हुए पेंटागन में अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने पाक पर निशाना साधते हुए कहा कि उपमहाद्वीप और अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने के लिए 40 सालों का समय काफी था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इसलिए अफगानिस्तान में लोगों की सुरक्षा प्रतिबद्धता के लिए अमेरिका उन सभी का समर्थन करता है जिनकी कोशिशों से शांति बहाली आसान हुई है। 
विज्ञापन


मैटिस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पाक पीएम इमरान को लिखे एक पत्र का जवाब दे रहे थे जिसमें कहा गया कि अफगानिस्तान पर सहयोग करने पर ही अमेरिका-पाक रिश्ते दोबारा पटरी पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में, ट्रंप ने यह स्पष्ट किया कि अफगानिस्तान के मुद्दे पर पाक का पूर्ण समर्थन पाक-अमेरिकी साझेदारी के निर्माण का स्थायी आधार होगा। मैटिस ने पेंटागन में अपनी भारतीय समकक्ष निर्मला सीतारमण का स्वागत करते हुए पत्रकारों से कहा, ‘हम उपमहाद्वीप में शांति और 40 साल से युद्धरत अफगानिस्तान में संघर्ष खत्म करने का समर्थन करने के लिए हर जिम्मेदार देश से अपेक्षा करते हैं।’

रूस से एस-400 खरीदने का विवाद जल्द सुलझेगा

भारत के रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के विवाद पर जिम मैटिस ने कहा कि इस मुद्दे को दोनों देशों के अधिकारियों द्वारा जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। फिलहाल काटसा कानून के तहत अमेरिका उन देशों पर प्रतिबंध लगा देता है जो उसके प्रतिद्वंद्वी रूस के साथ हथियारों की खरीदारी करते हैं। मैटिस ने उम्मीद जताई कि भारत को एस-400 खरीद को लेकर राहत मिल सकती है। मैटिस ने कहा कि वे अमेरिका दौरे पर आईं भारतीय विदेश मंत्री निर्मला सीतारमण से कई मसलों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed