फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America arrested Indian investment bank vice president with insider trading

अमेरिका में भारतीय नागरिक सूचनाएं लीक करके कमाने के आरोप में गिरफ्तार

Wed, 26 Apr 2017 01:30 PM IST
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय Updated Wed, 26 Apr 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
America arrested Indian investment bank vice president with insider trading

अमेरिका में भारतीय मूल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। अवनीश कृष्णमूर्ति नाम के एक इंवेस्टमेंट बैंकिंग के उपाध्यक्ष और रिस्क मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट पर गोपनीय सूचनाएं लीक करके करीब 48 हजार अमेरिकी डॉलर कमाने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पति-पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ दायर किए 67 मुकदमे, सुप्रीम कोर्ट हैरान
विज्ञापन


कृष्णमूर्ति पर आरोप है कि उन्होंने एक टेक्नोलॉजी कंपनी की गोपनीय सूचनाएं एक प्राईवेट इक्विटी फर्म को दीं। अगर उनपर ये आरोप साबित हो जाता है तो उन्हें  20 साल की सजा और 5 लाख डॉलर जुर्माने के तौर पर देना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन के अनुसार आरोपी को ये पता था कि 'गोल्डन गेट' विज्ञापन प्रौद्योगिकी कंपनी 'न्यूस्टार इंक' के अधिग्रहण की योजना बना रहा है, फिर भी उसने गोपनीय जानकारियों को साझा किया। इस बाबत कृष्णमूर्ति को मंगलवार को मैनहट्टन के फेडरल कोर्ट के सामने पेश किया गया था। 
ये भी पढ़ें- कैसे की गई अमेरिका में भारतीय युवक विक्रम जरयाल की हत्या, जानिए

अवनीश कृष्णमूर्ति के लिंकडन प्रोफाइल के अनुसार नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक से 1993 में स्नातक हुए। इसके बाद 2011 में उन्होंने कार्नेज मेलन यूनिवर्सिटी के टेपर स्कूल और बिजनेस से एमबीए किया। अभी वो  नोमुरा सिक्योरिटीज में मार्केट रिस्क मैनेजर के बतौर काम करते हैं। इससे पहले वह 2007-2011 में मॉर्गन स्टेनले में उपाध्यक्ष थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed