{"_id":"5a0411a64f1c1ba7678ba658","slug":"america-applied-new-tour-ban-for-cuba","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने क्यूबा के लिए नए यात्रा प्रतिबंध लगाए","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने क्यूबा के लिए नए यात्रा प्रतिबंध लगाए
बीबीसी, हिन्दी
Updated Thu, 09 Nov 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने अपने नागरिकों पर क्यूबा को लेकर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अब अमेरिकी नागरिक क्यूबा की सरकारी कंपनियों या संस्थानों के साथ व्यापार नहीं कर सकेंगे। इसमें सरकार संचालित होटल और दुकानें भी शामिल हैं। अब अमरीकी नागरिक सिर्फ व्यवस्थित पर्यटक समूहों में ही क्यूबा जा सकेंगे।
विज्ञापन
ये नए कदम पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की क्यूबा के साथ संबंधों को बढ़ावा देने की नीति को वापस लेने के लिए उठाए गए हैं। जून में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि वो क्यूबा को लेकर ओबामा प्रशासन की नीतियों को समाप्त कर देंगे।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि नए प्रतिबंधों का हवाना में अमेरिकी दूतावास अधिकारियों पर हुए कथित 'सैनिक हमलों' से कोई संबंध नहीं है। बीबीसी के मध्य अमरीका संवाददाता विल ग्रांट का कहना है कि अमेरिका और क्यूबा के रिश्ते जॉर्ज बुश के कार्यकाल के बाद से अपने सबसे खराब दौर में पहुंच गए हैं। अमेरिकी प्रशासन की ओर से जारी नए नियम गुरुवार से प्रभावी हो जाएंगे।
विज्ञापन
सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इन प्रतिबंधों का उद्देश्य "अमेरिकियों को क्यूबा जाने के लिए अधिकारिक यात्राएं करने के लिए प्रोत्साहित करना और क्यूबा के निजी क्षेत्र और छोटे उद्योगों की मदद करना है।"
पढ़ें: नाराज अमेरिका ने क्यूबा के राजनयिकों को दिया देश छोड़ने का आदेश
नए नियमों के तहत अमेरिकी नागरिक क्यूबा की 180 सरकारी और सैन्य स्वामित्व वाली कंपनियों के साथ व्यापार नहीं कर सकेंगे। इनमें कई बड़े होटल, बूटीक, ट्रेवल एजेंसिया और दो बड़ी रम डिस्टीलरी शामिल हैं।
अब क्यूबा घूमने आए अमेरिकी नागरिक क्यूबा के परिवारों के साथ नहीं रुक सकेंगे। ऐसा सिर्फ किसी अमेरिकी न्यायक्षेत्र में आने वाले संस्थान की ओर से आयोजित टूर के अंतर्गत संस्थान के सदस्य के साथ ही किया जा सकेगा।