{"_id":"5aca29cb4f1c1b536b8b45e2","slug":"america-and-north-korea-planning-for-trump-and-kim-jong-un-meeting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप-किम मुलाकात के लिए अमेरिका और उत्तर कोरिया कर रहे गुप्त वार्ता","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप-किम मुलाकात के लिए अमेरिका और उत्तर कोरिया कर रहे गुप्त वार्ता
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Sun, 08 Apr 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और तानाशाह किम जोंग उन की शिखर वार्ता के लिए अमेरिका और उत्तर कोरिया गुप्त रूप से सीधे बातचीत कर रहे हैं। इससे साफ है कि इस बहु प्रतीक्षित मुलाकात की योजना आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका की सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी के निदेशक माइक पोंपियो और सीआईए का एक दल गुप्तचर सेवा के पिछले दरवाजे से सम्मेलन की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
दावा है कि दोनों देशों के खुफिया अधिकारियों ने कई बार आपस में बातचीत की और किसी तीसरे देश में मुलाकात भी की है। बताया जा रहा है कि शिखर वार्ता से पहले गुप्त वार्ता में पोंपियो और उत्तर कोरिया में उनके समकक्ष मुलाकात की पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
हो रही बात कि कहां होगी मुलाकात
अधिकारी इस बात पर केंद्रित हैं कि आखिर वार्ता की जगह क्या होगी। सूत्रों के मुताबिक उत्तर कोरिया जोर दे रहा है कि उनकी राजधानी प्योंगयोंग को बैठक के लिए चुना जाए। हालांकि यह साफ नहीं है कि व्हाइट हाउस वहां वार्ता के लिए राजी है या नहीं।
मंगोलिया की राजधानी उलान बटोर को संभावित जगह के लिए रूप में चुना जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि मुलाकात की जगह तय हो जाने के बाद तारीख और एजेंडे पर बात की जाएगी।
अब तक किम ने कुछ नहीं कहा
अब तक उत्तर कोरिया ने सार्वजनिक रूप से घोषणा नहीं की है कि किम जोंग उन ने ट्रंप को मुलाकात का न्यौता दिया है। पिछले महीने दक्षिण कोरियाई दूत और कई अधिकारियों ने कहा था कि ट्रंप ने किम से मुलाकात का न्यौता कबूल कर लिया है। प्योंगयोंग का बस इतना कहना है कि किम कोरिया प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त करने के लिए बातचीत करना चाहते हैं।
लगेंगे कई हफ्ते
सीआईए प्रमुख पोंपियो जगह तय करने के बाद इस पर सीनेट की मंजूरी लेंगे। इसमें कई हफ्तों का समय लग सकता है। पोंपियो को ट्रंप के सबसे करीब सुरक्षा सलाहकारों में से एक माना जाता है। इसलिए वह शिखर सम्मेलन की तैयारियों का नेतृत्व कर रहे हैं।
पिछले हफ्ते ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा था कि वह समेल्लन के लिए आगे देख रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक मई या जून में यह वार्ता हो सकती है। इससे पहले ट्रंप अमेरिकी यात्रा पर पहुंचे रहे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे से भी मिलेंगे, जो किम से होने वाली मुलाकात की संभावित चुनौतियों की सूची पर चर्चा करना चाहते हैं।