फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america alert on tooth paste bomb

अमेरिका ने दी 'टूथपेस्ट बम' की चेतावनी

Thu, 06 Feb 2014 01:44 PM IST
Updated Thu, 06 Feb 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
america alert on tooth paste bomb

अमेरिका ने रूस में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों के लिए वहाँ उड़ान भर रही विमानन कंपनियों को 'टूथपेस्ट बम' से सावधान रहने के लिए कहा है।

विज्ञापन


अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा विभाग ने अमेरिकी  मीडिया से कहा कि टूथपेस्ट में विस्फोटक छिपाकर विमानों से उनकी तस्करी की जा सकती है। उसका कहना है कि इस चेतावनी का सीधा प्रभाव रूस में पड़ेगा जो सोची में शीतकालीन ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


सुरक्षा विभाग का कहना है कि उसे इस समय अमेरिका में किसी ख़ास तरह के खतरे की जानकारी नहीं है। यह इस क्षेत्र को लेकर जारी की गई सबसे ताज़ा सुरक्षा चेतावनी है, इसके बाद से पूरे इलाक़े की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंतरिक सुरक्षा विभाग ने एक बयान में बीबीसी से कहा, ''हम अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से सूचनाओं को नियमित रूप से साझा करते हैं, इनमें वो सूचनाएं भी शामिल हैं, जो  सोची ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से जुड़ी हैं।''


सात से 13 फ़रवरी के बीच आयोजित होने वाले सोची शीतकालीन ओलंपिक खेलों के दौरान किसी भी तरह के ख़तरे से निपटने के लिए अमेरिका  ने काला सागर में अपने दो युद्धपोत तैनात कर रखे हैं।

पिछले साल दिसंबर में वोल्गोग्राद में हुए दो आत्मघाती हमलों और कॉकेशस इलाक़े के इस्लामिक  चरमपंथियों की कई धमकियों की वजह से सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed