फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america again target pak over terrorism says hafiz saeed is mastermind of 2008 mumbai attacks 

हाफिज को क्लीनचिट पर US ने पाक को लताड़ा, कहा- मुंबई हमले के मास्टरमाइंड पर हो कार्रवाई

Fri, 19 Jan 2018 11:17 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
america again target pak over terrorism says hafiz saeed is mastermind of 2008 mumbai attacks 
america

आतंकवाद को पनाह देने के आरोपों में घिरे रहने वाले पाकिस्तान को एक बार फिर अमेरिका ने लताड़ा है। अमेरिका रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता हिथर नोएट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाफिज सईद को आतंकी बताया है और कहा कि वह मुंबई के 2008 में हुए मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है। अमेरिका ने हाफिज सईद को क्लीनचिट दिए जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


अमेरिका ने कहा कि इस हमले में कई अमेरिकी नागरिक भी मारे गए थे और उसके लिए हाफिज सईद का आतंकी संगठन जिम्मेदार था। अमेरिका ने एक बार फिर पाकिस्तान को सैन्य मदद रद्द करने का इशारा किया और कहा है कि आतंकवाद को लेकर उनका पक्ष बिल्कुल साफ है।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहीद खाकन अब्बासी आतंकी हाफिज सईद तो साहेब कहा था। अब्बासी का कहना था कि हाफिज साहेब के खिलाफ कोई केस नहीं है, इसलिए उस पर कार्रवाई का कोई मतलब नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पाकिस्तान की ओर से ये बयान उस वक्त आया जब अमेरिका ने उसे दी जाने वाली सैन्य और आर्थिक मदद पर रोक लगा दी थी। पाकिस्तान के इसी अड़ियल रवैये की वजह से उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुंह की खानी पड़ रही है।


बता दें कि भारत लंबे समय से यह कहता आ रहा है कि मुंबई के 2008 आतंकी हमले में हाफिज सईद का हाथ है और इस संदर्भ में पाकिस्तान को पुख्ता सबूत भी मुहैया कराए गए, लेकिन पाकिस्तान ने भारत का सपोर्ट करने की बजाय हाफिज को सुरक्षा मुहैया कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed