फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   all american soldiers would retreat: Obama

अमेरिकी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान से वापस आएंगे: ओबामा

Fri, 28 Feb 2014 04:56 PM IST
Updated Fri, 28 Feb 2014 04:56 PM IST
विज्ञापन
all american soldiers would retreat: Obama
अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि वह 2014 के अंत तक अफ़ग़ानिस्तान से सभी सैनिकों को वापस बुला लेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई से कहा है कि द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर दस्तख़त न होने की स्थिति में अमेरिका इस साल के अंत तक अफ़ग़ानिस्तान से अपने सभी सैनिकों को वापस बुला लेगा।
विज्ञापन


ओबामा ने करज़ई को यह संदेश एक फ़ोन वार्ता के दौरान दिया। अमेरिका का कहना है कि द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते से पहले वह इस बात की गारंटी नहीं दे सकता कि अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिकी बलों की वापसी के बाद भी कुछ सैनिक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और अफ़ग़ान बलों को प्रशिक्षण देने के लिए अफ़ग़ानिस्तान में रहेंगे या नहीं।
विज्ञापन


व्हाइट हाऊस की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ओबामा ने राष्ट्रपति करज़ई से कहा है कि चूंकि करज़ई ने दर्शाया है कि वे समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे इसलिए अमेरिका सैनिकों को वापस बुलाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

obama















दो संभावनाएं

व्हाइट हाऊस के प्रवक्ता जे कार्नी ने कहा, "2014 के बाद सैनिकों की मौजूदगी के हालात को लेकर दो चीज़े हो रही हैं। राष्ट्रपति ने पेंटागन से 2014 के बाद अफ़ग़ानिस्तान में सैनिक न रहने की स्थिति में आक्समिक योजना तैयार रखने के लिए कह दिया है लेकिन हम सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद सैनिकों के मौजूद रहने की संभावना के लिए भी तैयार हैं।"

याद रहे कि हामिद करज़ई अमेरिका के साथ नेटो सैनिकों के भी अफ़ग़ानिस्तान छोड़ने के बाद के हालात को लेकर द्विपक्षीय समझौता करने से इंकार कर चुके हैं। अमेरिका ने 2001 में तालिबान को अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता से हटाया था। तब से ही अमेरिकी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान में हैं।

न्यूयॉर्क में 11 सितंबर 2001 को हुए चरमपंथी हमले के बाद अमेरिकी सेना अफ़ग़ानिस्तान में दाख़िल हईं थी। अफ़ग़ान और पश्चिमी सेनाओं की मदद से अमेरिका ने बहुत कम समय में ही तालिबान को सत्ता से हटा दिया था लेकिन तब से ही अमेरिकी सैनिकों पर लगातार चरमपंथी हमले होते रहे हैं।

obama














ख़राब होते रिश्ते

संवाददाताओं के मुताबिक़ द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते को लेकर गतिरोध अमेरिका और हामिद करज़ई के बीच ख़राब हो रहे रिश्तों की दिशा में एक और क़दम है। एक समय करज़ई अमेरिकी के सहयोगी के रूप में जाने जाते थे।

सुरक्षा समझौते के तहत अफ़ग़ान बलों को प्रशिक्षण देने और चरमपंथी हमलों को रोकने के लिए अफ़ग़ानिस्तान में रह जाने वाले अमेरिकी सैनिकों को क़ानूनी सुरक्षा मिलेगी। कई महीनों की बातचीत के बाद पिछले साल दोनों देश इस समझौते पर राज़ी हो गए थे। नवंबर में अफ़ग़ानिस्तान के क़बिलाई बुज़ुर्गों की बैठक में भी इस समझौते को मंज़ूरी दे दी गई थी।


लेकिन करज़ई ने तालिबान के साथ शांतिवार्ता शुरू होने से पहले इस समझौते पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया था। करज़ई का कहना है कि हस्ताक्षर करने के बाद अमेरिकी बमों से होने वाली अफ़ग़ान नागरिकों की मौत के लिए वे ज़िम्मेदार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed