फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Albert was free after 43 years of jail

अमेरिकाः काल कोठरी से 43 साल बाद मिली आजादी

Sun, 21 Feb 2016 06:37 AM IST
Updated Sun, 21 Feb 2016 06:37 AM IST
विज्ञापन
Albert was free after 43 years of jail

अमरीका के इतिहास में सबसे लंबे समय तक काल कोठरी की सज़ा काटने वाले अल्बर्ट वुडफ़ॉक्स 43 साल बाद रिहा हुए हैं। दशकों तक एकांतवास की सज़ा काटने वाले क़ैदियों के एक समूह "अंगोला थ्री" में वुडफ़ॉक्स आख़िरी थे।

विज्ञापन


वुडफॉक्स जब लुइज़ियाना की कुख़्यात "अंगोला जेल" में डकैती और हमले के मामले में बंद थे तभी 1972 में एक गार्ड ब्रेंट मिलर की हत्या के बाद उन्हें काल कोठरी में डाल दिया गया था।
विज्ञापन


मिलर की मौत के मामले में 69 साल के वुडफ़ॉक्स ख़ुद को बेगुनाह बताते रहे और आख़िरकार उन्होंने तैश में आकर हत्या की बात स्वीकार करने के बाद रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशकों जेल में रहने के दौरान उन पर दो बार मुक़दमा चला लेकिन दोनों ही बार अदालत ने आरोपों को ख़ारिज कर दिया। लुइज़ियाना सरकार तीसरी बार वुडफ़ॉक्स के ख़िलाफ़ मुकदमा चलाने की तैयारी में थी।

मां के अंतिम संस्कार में जाने की भी नहीं मिली थी इजाजत

Albert was free after 43 years of jail

वुडफ़ॉक्स ने अपनी रिहाई के बदले कमतर आरोपों को चुनौती नहीं देने का फ़ैसला किया लेकिन कहा कि उन्होंने इस बात पर ज़ोर देकर कहा कि यह उनके जुर्म की स्वीकारोक्ति नहीं है।

शुक्रवार को उन्होंने एक बयान में कहा, "मैं एक बार भी अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए सोच रहा था लेकिन मेरी सेहत और उम्र से जुड़ी चिंताओं ने मुझे इस मामले को सुलझाने के लिए प्रेरित किया और कमतर आरोपों को चुनौती नहीं देने की शर्त के साथ मुझे रिहाई मिल गई।"

अपनी रिहाई के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि वह अपनी मां की क़ब्र पर जाना चाहते हैं। उनकी मां की मौत तब हो गई थी जब वह जेल में थे और वुडफ़ॉक्स को उनके अंतिम संस्कार में जाने की इजाज़त नहीं दी गई थी।

ब्लैक पैंथर्स ग्रुप के सदस्य थे वुडफॉक्स

Albert was free after 43 years of jail

उनके वकीलों का कहना है कि उन्हें रोज़ाना 23 घंटे कोठरी में बंद रखा जाता था। वुडफ़ॉक्स उन तीन क़ैदियों में शामिल थे जिन्हें अति सुरक्षा वाले अंगोला जेल में एकांतवास की सज़ा दी गई थी और अमरीका में इन तीनों कैदियों को 'अंगोला थ्री' के नाम से जाना जाता है।

इस जेल का नाम अंगोला रखा गया, क्योंकि जिस जगह जेल बनी थी वहां अफ़्रीक़ा से लाए गए पहले पहल बंधुआ मज़दूरों से खेती का काम लिया जाता था। बाक़ी दो क़ैदी रॉबर्ट किंग और हर्मन वॉलेस थे जिन्हें 2001 और 2013 में रिहा कर दिया गया था।

मिलर की हत्या के मामले में वॉलेस को रिहाई मिल गई थी लेकिन उसके कुछ दिन बाद ही उनकी मौत हो गई थी जबकि किंग को दोषमुक्त कर दिया गया था। वुडफ़ॉक्स और वॉलेस अश्वेत लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले चरमपंथी समूह ब्लैक पैंथर्स से जुड़े थे। यह समूह अश्वेत लोगों पर पुलिस की बर्बरता और नस्लवाद के ख़िलाफ़ आत्मरक्षा के लिए 1966 में बना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed