फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Al-Qaeda is waiting for an attack on India, Unveiling in UN Report

भारत पर हमले की ताक में बैठा है अल-कायदा, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा

Tue, 14 Aug 2018 05:48 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
Al-Qaeda is waiting for an attack on India, Unveiling in UN Report

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी समूह का नया रूप ‘अल-कायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट’ (एक्यूआईएस) यानी ‘भारतीय महाद्वीप में अल-कायदा’ नामक आतंकी गुट भारत में हमले करने की ताक में बैठा है। हालांकि उसके ऐसे हमले करने की क्षमता कम है और भारत में सुरक्षा के बेहतर उपायों के कारण वह हमला नहीं कर पा रहा है। 

विज्ञापन


एक्यूआईएस नामक आतंकी गुट क्षेत्र में सुरक्षा के बेहतर उपायों के चलते नहीं कर पा रहा हमला

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अल कायदा प्रतिबंध समिति को सौंपी गई विश्लेषणात्मक सहयोग एवं प्रतिबंध निगरानी दल की 22वीं रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अल-कायदा से जुड़ा नया आतंकवादी समूह ‘एक्यूआईएस’ इस इलाके में सुरक्षा के बेहतर उपायों के चलते कुछ कर नहीं पा रहा है लेकिन वह हमले करने की ताक में तैयार बैठा हुआ है। वह भारत सरकार के सुरक्षा कवच में सेंध लगाने की कोशिश में भी जुटा है। इस रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इस समूह की विचारधारा भारत के भीतर हमले करने की है लेकिन उसकी क्षमता कम है।’
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के मुताबिक, अफगानिस्तान में ‘एक्यूआईए’ की क्षमता ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार, अल-कायदा अब भी दक्षिण एशिया में मौजूद है। यह आतंकवादी समूह स्थानीय माहौल के अनुसार ढल जाता है और स्थानीय लोगों के साथ मिलने जुलने की कोशिश कर रहा है। इस गुट के तालिबान के साथ काफी करीबी रिश्ते हैं। फिलहाल इसकी ताकत का असर अफगानिस्तान के लगमन, पख्तिका प्रांत स्थित कंधार, गजनी और जबुल इलाकों में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बौद्धिक रूप से मजबूत है अल-कायदा समूह

संयुक्त राष्ट्र के एक सदस्य देश के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट तत्काल खतरा पैदा करता है जबकि अल-कायदा ‘बौद्धिक रूप से मजबूत समूह’ है और वह लंबे समय से खतरा बना हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अल-कायदा नेता ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन और एमान अल-जवाहिरी समेत कुछ अहम नेता अफगानिस्तान-पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में मौजूद हैं।


कश्मीर के बारे में कोई जानकारी नहीं

संयुक्त राष्ट्र को सौंपी गई इस अहम रिपोर्ट में कहा गया है कि हो सकता है कि अल-कायदा के अन्य सदस्य और सुरक्षित इलाकों में चले गए हों। रिपोर्ट में कहा गया है कि कश्मीर पर हुए किसी एक हमले में भी इस गुट का हाथ रह चुका है लेकिन कश्मीर पर हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed