{"_id":"591d407b4f1c1b9c0cf23c09","slug":"air-canada-flight-diverts-to-orlando-passenger-tries-to-open-door","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट में कॉफी पॉट से क्रू पर हमला, इमरजेंसी दरवाजा खोलने की कोशिश","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
फ्लाइट में कॉफी पॉट से क्रू पर हमला, इमरजेंसी दरवाजा खोलने की कोशिश
amarujala.com, Presented By: हर्षित गौतम
Updated Thu, 18 May 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर कनाडा फ्लाइट जो कि जमैका से टोरेंटो की तरफ जा रही थी उसे डाइवर्ट करने के बाद ऑरलेंडो में लैंड कराया गया। अचानक ही एक यात्री फ्लाइट में हंगामा करने लगा और उसने कॉफी पॉट से फ्लाइट क्रू पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी का हंगामा यहीं नहीं रुका उसने यात्रा के दौरान ही आपातकालीन दरवाजा भी खोलने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक 33 साल के ब्रैंडम कॉर्नेया ने गर्म कॉफी से भरे पॉट से यात्रियों और क्रू मेम्बर्स पर हमला किया। पुलिस के मुताबिक कॉर्नेया ने कहा कि वो सभी को नीचे ले जाना चाहता था। उसने कहा कि प्लेन को लैंड कराने के लिए एक ही व्यक्ति काफी होता है। इस वजह से वह एग्जिट डोर को खोलने की कोशिश करना लगा।
विज्ञापन
आरोपी के इस हंगामे के बाद फ्लाइट क्रू ने प्लेन को डाइवर्ट करते हुए ऑरलेंडों में उतारने का फैसला किया। फ्लाईट की लैंडिंग के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वो आरोपी इस हकरत से सकते में आ गए थे।
विज्ञापन