{"_id":"5a0a649e4f1c1b6e548bcdd7","slug":"after-nuclear-conflict-at-un-north-korea-says-america-is-responsible-for-worst-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"UN में नॉर्थ कोरिया बोला- बदतर हालातों के लिए अमेरिका जिम्मेदार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
UN में नॉर्थ कोरिया बोला- बदतर हालातों के लिए अमेरिका जिम्मेदार
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Tue, 14 Nov 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे ताकतवर न्यूक्लियर पावर बनने की चाहत रखने वाले उत्तर कोरिया ने यूनाइटेड नेशन में अमेरिका के खिलाफ तीखा हमला बोला है। यूएन शिकायत लेकर पहुंचे उत्तर कोरिया ने महासचिव एटोनिया गुटेरेस से कहा कि अमेरिका और साऊथ कोरिया की ओर से हो रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास से हालात बद से बदतर हो सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के यूएन राजदूत जा सॉन्ग नम ने कहा कि पश्चिमी महासागर के क्षेत्र में न्यूक्लियर वॉर उपकरणों की तैनाती की जा रही है, जिसके परिणाम बेहद खतरनाक हो सकते हैं। साउथ कोरिया ने इस ड्रील के पूरे हो जाने के बाद कहा कि ये उत्तर कोरिया को जवाब है, क्योंकि उसकी ओर से हो रहे लगातार न्यूक्लियर टेस्ट ने पूरे विश्व की परेशानियां बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: उत्तर कोरिया पर फिर लगा बैन, 18 बैंकर्स ब्लैकलिस्ट किये गए
विज्ञापन
हालांकि, उत्तर कोरिया यूएन से भी नाराज दिखा, क्योंकि उसका आरोप है कि यूएन ने भी अमेरिका और साउथ कोरिया की ओर से उठाए जा रहे कदमों को नजरअंदाज किया है।
बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एशिया दौरे पर हैं और इस बीच यूएस आर्मी की से ड्रील किए जाने के बाद उत्तर कोरिया की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले यूएस और साउथ कोरिया ने साल 2007 में पश्चिमी महासागर में ड्रील की गई थी।