{"_id":"5be3ed3fbdec2269960bbd5b","slug":"after-mid-term-elections-trump-indicates-changes-in-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यावधि चुनावों के नतीजे के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए संकेत, कैबिनेट में हो सकता है बदलाव","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मध्यावधि चुनावों के नतीजे के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए संकेत, कैबिनेट में हो सकता है बदलाव
वाशिंगटन, भाषा
Updated Thu, 08 Nov 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए कि उनकी कैबिनेट में कुछ बदलाव हो सकते हैं। उन्होंने अपने प्रशासन और वाइट हाउस के कई वरिष्ठ पदों पर भी बदलाव का इशारा किया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने पत्रकारों को बताया कि करीब एक हफ्ते में उनके प्रशासन में 'संभवत' बदलाव हो सकते हैं। अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस ने बुधवार को ट्रंप के अनुरोध पर इस्तीफा दे दिया जबकि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हैली पहले ही इस्तीफा दे चुकी हैं। वह इस साल के अंत तक ट्रंप प्रशासन का कामकाज छोड़ेंगी।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक, वाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स भी जल्द ही पद छोड़ सकती हैं। हालांकि, ट्रंप ने उन्हें अपना प्रभावी और सफल प्रवक्ता करार देकर उनकी तारीफ की है। आंतरिक मामलों के मंत्री का पद भी निश्चित नहीं है।
विज्ञापन
अमेरिकी संसद (कांग्रेस) के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को डेमोक्रेटिक पार्टी के हाथों मिली हार के एक दिन बाद राष्ट्रपति ने बुधवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों को बताया, 'हम कैबिनेट सहित कई अलग-अलग चीजों पर विचार कर रहे हैं। मैं अपने कैबिनेट के ज्यादातर लोगों से बहुत खुश हूं। हम अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग लोगों की तलाश में हैं।'
उन्होंने कहा कि मध्यावधि चुनावों के बाद ऐसे बदलाव बहुत सामान्य हैं। ट्रंप ने कहा, 'मैं मध्यावधि चुनावों से पहले कुछ नहीं करना चाहता था। लेकिन मैं आपको बता दूं कि मैं अपनी कैबिनेट से बहुत खुश हूं।' विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा, 'मेरा मानना है कि पोम्पियो ने बहुत बेहतर तालमेल बिठाया है। उन्होंने शानदार काम किया है।'