फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   After GST effect India will again conquer its economic position: world bank report

जीएसटी से आई सुस्ती दूर, भारत फिर सबसे तेज अर्थव्यवस्था बनने की ओर : विश्व बैंक

Wed, 06 Jun 2018 03:10 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
After GST effect India will again conquer its economic position: world bank report
indian economy
विश्व बैंक ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के कारण आई सुस्ती दूर हो चुकी है और यह दोबारा दुनिया की सबसे तेज रफ्तार अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रही है। इस साल इसकी विकास दर 7.3 प्रतिशत और 2019 में 7.5 फीसदी रहेगी।
विज्ञापन


बैंक की ग्लोबल इकोनामिक्स प्रॉस्पेक्ट रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था में निवेश में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और निजी उपभोग में भी मजबूती देखी जा रही है। वर्ष 2016 में नोटबंदी और पिछले साल जीएसटी लागू किए जाने के बाद उसकी विकास दर में लगातार पांच तिमाहियों में गिरावट आई थी, लेकिन उसके बाद से इसमें लगातार उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट और औद्योगिक उत्पादन में निरंतर वृद्धि हो रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की प्रति व्यक्ति विकास दर में भी बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले वर्षों में इससे गरीबी दूर करने और गरीबों की संख्या कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


साथ में चिंता भी जताई
बैंक ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों और घरेलू मांग में वृद्धि के कारण भारत का आयात बिल बढ़ रहा। इन वजहों से व्यापार और चालू खाता घाटे में बढ़ोतरी हो रही है। यह चिंता की बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमएफ-यूएन के अनुमान बेहतर
भारत के बारे में विश्व बैंक का यह अनुमान इस साल अप्रैल और मई में दो अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से थोड़ा कम है। मई में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने कहा था कि इस साल भारत की विकास दर 7.5 फीसदी और 2019 में 7.6 फीसदी रहेगी। इसके अलावा अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 7.4 और 7.8 फीसदी विकास दर का अनुमान व्यक्त किया था।


वैश्विक अर्थव्यवस्था का बुरा हाल
रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर 2017 की तरह 2018 में भी 3.1 फीसदी रहेगी। अगले दो साल में इसमें मामूली गिरावट आने का अनुमान है। 2019 में यह तीन फीसदी और 2020 में 2.9 फीसदी पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed