फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   after Five years, the U.S. soldier released by taliban

पांच साल बाद तालिबान की कैद से छूटा अमेरिकी सैनिक

Sun, 01 Jun 2014 01:16 PM IST
Updated Sun, 01 Jun 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
after Five years, the U.S. soldier released by taliban

तालिबान ने पांच साल तक अपनी क़ैद में रखने के बाद एक अमेरिकी सैनिक को रिहा कर दिया है जिसके बदले अमेरिका ने ग्वांतानामो बे की जेल से पांच अफ़ग़ान कैदियों को रिहा किया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि 28 वर्षीय बोव बेर्गेडेल को अमेरिकी सेना के हवाले कर दिया गया है और वो पूरी तरह स्वस्थ हैं।

वहीं क्यूबा में ग्वांतानामो बे जेल से पांच अफ़ग़ान कैदियों को रिहा कर दिया गया है, जिन्हें इस पूरे मामले में मध्यस्थता कर रहे क़तर को सौंप दिया गया है। सार्जेंट बेर्गेडेल इकलौते अमेरिकी सैनिक हैं जो अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान की क़ैद में थे।
विज्ञापन

'हर तरह की मदद देंगे'

after Five years, the U.S. soldier released by taliban

अधिकारियों के अनुसार जब उन्हें सौंपा गया था तो वो चलने फिरने के काबिल थे और ठीक ठाक दिख रहे थे। उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिका के बगराम हवाई ठिकाने पर भेजे जाने की उम्मीद है जहां से वो अमेरिका रवाना हो जाएंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक बयान में कहा है कि सार्जेंट बेर्गेडेल की रिहाई अमेरिका की उस प्रतिबद्धता की याद दिलाती है जिसके तहत युद्धक्षेत्र में किसी भी सैनिक को नहीं छोड़ा जाएगा।

सार्जेंट बेर्गेडेल को 30 जून 2009 को अग़वा किया गया था। अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगेल ने बताया कि सार्जेंट बेर्गेडेल को हर तरह की मदद दी जाएगी जिससे वो मुश्किलों से उबर सके और वो जल्द ही अमरीका में अपने परिवार के साथ होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed