{"_id":"7e216f92f0eec20704d0ed24534b0975","slug":"after-five-decade-america-and-cuba-come-together-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दशक बाद क़रीब आए अमेरिका-क्यूबा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पांच दशक बाद क़रीब आए अमेरिका-क्यूबा
Updated Fri, 10 Apr 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका और क्यूबा के बीच पाँच दशक बाद उच्चस्तरीय वार्ता हुई है। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोद्रिगेज़ के बीच वार्ता हुई है। ये दोनों देशों के बीच बीते पाँच दशक की सबसे उच्चस्तरीय वार्ता है।
विज्ञापन
दोनों नेताओं ने पनामा सिटी में बंद कमरे में यह वार्ता की। रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिकी गृह विभाग ने क्यूबा को चरमपंथ का समर्थन करने वाले देशों की सूची से निकाल दिया है।
विज्ञापन
यदि ऐसा हुआ तो दोनों देश अब एक-दूसरे मुल्क में अपने दूतावास खोल सकेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और क्यूबा के नेता राउल कास्त्रो भी समिट ऑफ़ द अमेरिकाज़ (उत्तरी-लातिन अमेरिकी देशों की शिखरवार्ता) में अपनी पहली औपचारिक मुलाक़ात कर सकते हैं।
विज्ञापन
केरी और रोद्रीगेज़ के बीच हुई मुलाक़ात के बारे में कम ही जानकारियां बाहर आ सकी हैं। इससे पहले फ़िदेल कास्त्रो और अमेरिकी उपराष्ट्रपि रिचर्ड निकस्न के बीच 1959 में वार्ता हुई थी।
इसके दो साल बाद ही दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध ख़त्म हो गए थे। लेकिन पिछले साल राष्ट्रपति ओबामा ने कहा था कि दोनों देशों के बीच रिश्तों का नया अध्याय शुरू होगा।