फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US President Donald Trump recognizes Jerusalem as Israeli capital

ट्रंप ने किया चुनावी वादा पूरा, येरूशलम को दी इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्यता

Thu, 07 Dec 2017 08:11 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Thu, 07 Dec 2017 08:11 AM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump recognizes Jerusalem as Israeli capital
डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने येरूशलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता दे दी है। बता दें कि  ट्रंप ने 2016 में अपने चुनाव अभियान के दौरान इसका वादा किया था। डोनल्ड ट्रंप ने इसे शांति के लिए उठाया गया कदम बताया है जो वर्षों से रुका हुआ था। 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि फलस्तीन से विवाद के बावजूद येरूशलम पर इजरायल का अधिकार है। 'यह वास्तविकता के अलावा और कुछ नहीं है। इसलिए अब समय आ गया है कि येरूशलम को इजरायल की राजधानी बनाया जाए। कई अरब देशों ने ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से पहले ही पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की चेतावनी दी है। नेताओं ने कहा कि इस फैसले से पश्चिम एशिया और दूसरी जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो सकते हैं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी और ट्रंप ने फोन पर की बात
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रंप ने ऐसा करके अपना एक प्रमुख चुनावी वादा पूरा किया

US President Donald Trump recognizes Jerusalem as Israeli capital
donald trump
अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ट्रंप ने ऐसा करके अपना एक प्रमुख चुनावी वादा पूरा किया है, जबकि पूर्व में राष्ट्रपति चुनाव के कई उम्मीदवार यह वादा कर चुके हैं। डोनल्ड ट्रंप ने विदेश मंत्रालय को यूएस दूतावास को तेल अवीव से येरूशलम शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया में अभी एक साल का वक्त लग सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed