फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   After 60 years North Korea hands over remains of US soldiers killed in Korean war

 उत्तर कोरिया ने 60 साल बाद कोरियाई युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के अवशेष लौटाए 

Fri, 27 Jul 2018 09:33 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन 
एजेंसी, वाशिंगटन  Updated Fri, 27 Jul 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
After 60 years North Korea hands over remains of US soldiers killed in Korean war
- फोटो : AP

उत्तर कोरिया ने 60 वर्षों बाद कोरियाई युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के अवशेष अमेरिका को लौटा दिए हैं। इसके साथ ही कूटनीतिक स्तर पर वाशिंगटन और प्योंगयांग के बीच नए रिश्ते की शुरुआत हुई। 12 जून को सिंगापुर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई किम जोंग उन के बीच हुई ऐतिहासिक वार्ता के दौरान अवशेष लौटाए जाने पर सहमति बनी थी। उत्तर कोरिया द्वारा इस वादे को पूरा किये जाने के बाद ट्रंप ने भी इसे बड़ी सफलता बताई है और उन्होंने किम को इसके लिए धन्यवाद दिया है। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस से जारी बयान में कहा गया कि उत्तर कोरिया के पूर्वोत्तर शहर वोनसान से बृहस्पतिवार को अमेरिकी सेना का एक विमान 55 छोटे बॉक्स लेकर दक्षिण कोरिया के ओसान स्थित अपने बेस पर पहुंचा। इन बॉक्सों में 1950-53 के दौरान कोरियाई युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के अवशेष थे और उन पर संयुक्त राष्ट्र का चिह्न भी लगा था। इस युद्ध में चीन ने उत्तर कोरिया की सहायता की थी। 
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया ने अमेरिकी सैन्य दल के साथ युद्ध में हिस्सा लिया था। इस युद्ध में अमेरिका के तीन लाख 26 हजार सैनिक शामिल हुए थे। इनमें से 5300 अमेरिकी सैनिकों की उत्तर कोरिया में मौत हो गई थी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव साराह सैंडर्स ने कहा कि औपचारिक स्वदेश वापसी समारोह एक अगस्त को आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए ट्वीट किया कि कई परिवारों के लिए यह बेहद खुशी का मौका होगा। किम जोंग उन का धन्यवाद। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अवशेषों की पुष्टि के लिए इनकी फोरेंसिक जांच की जाएगी। इसके अलावा दक्षिण कोरिया ने भी उत्तर कोरिया के इस कदम की सराहना की है। उसने कहा कि इससे अमेरिका और उत्तर कोरिया के संबंध मजबूत होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed