{"_id":"15bd880b598bc60232adc137babd50ba","slug":"after-54-years-embassies-open-in-amercia-and-quba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 साल बाद अमेरिकी और क्यूबा ने एक-दूसरे के यहां खोले दूतावास","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
54 साल बाद अमेरिकी और क्यूबा ने एक-दूसरे के यहां खोले दूतावास
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Tue, 21 Jul 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका और क्यूबा ने अपने आपसी राजनयिक संबंधों को नए सिरे से शुरू करते हुए 54 साल बाद सोमवार को एक-दूसरे की राजधानी में दोबारा से दूतावासों को खोल दिए हैं। यह शीत युद्ध के समय से चली आ रही दोनों देशों के बीच की कटुता खत्म करने की दिशा में सबसे अहम कदम है।
विज्ञापन
शीत युद्ध के समय से धुर विरोधी रहे दोनों देश महीनों की बातचीत के बाद संबंधों को सुधारने और मिलजुलकर काम करने पर सहमत हुए थे। साथ ही एक-दूसरे के यहां दूतावास दोबारा से खोलने की 17 दिसंबर को घोषणा की थी। 1961 के बाद पहली बार वाशिंगटन स्थित हवाना के दूतावास में क्यूबा का झंडा लहराएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी अपने क्याबाई समकक्ष ब्रूनो रोड्रिगेज से औपचारिक बातचीत करेंगे और इसके बाद दोनों नेता संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले कट्टर कम्युनिस्ट क्यूबा को अलग रखने और उस पर व्यापार प्रतिबंध लगाने की अमेरिकी नीति का कोई असर नहीं पड़ा। ऐसे में वाशिंगटन के पास क्यूबा में लोकतंत्र और समृद्धि के लिए हवाना के साथ मिलकर काम करना बेहतर विकल्प था।