{"_id":"3379a951c1d4cda2fee2837c3f15872c","slug":"after-54-year-cuba-and-america-will-open-ambessy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 साल बाद अमेरिका और क्यूबा खोलेंगे दूतावास ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
54 साल बाद अमेरिका और क्यूबा खोलेंगे दूतावास
एजेंसी / वाशिंगटन
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका और क्यूबा ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए एक दूसरे के यहां 54 साल बाद दोबारा दूतावास खोलने का फैसला किया है। ये दूतावास 20 जुलाई से एक-दूसरे की राजधानियों में दोबारा से खुल जाएंगे। इस संबंध में दोनों देश बुधवार को सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले शीत युद्ध के दौरान अपने रिश्ते खराब होने पर दोनों देशों ने 1961 में अपने राजनयिक संबंध को खत्म कर लिए थे। पिछले साल दिसंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके क्यूबाई समकक्ष राउल कास्त्रो दोनों देशों के रिश्तों की बहाली पर सहमत हुए थे।इस दिशा में पहल करते हुए अमेरिका ने इस साल मई में क्यूबा को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों की काली सूची से बाहर कर दिया था।
विज्ञापन