{"_id":"5964447b4f1c1b032e8b4703","slug":"after-12-bodies-found-when-a-marine-plane-crash-in-us-mississippi","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: मरीन प्लेन क्रैश होने से 16 की मौत, शवों की तलाश जारी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
US: मरीन प्लेन क्रैश होने से 16 की मौत, शवों की तलाश जारी
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के मिसिसिप्पी में मरीन प्लेन के क्रैश होने से बड़ा हादसा हुआ है। इस हमले में मरने वालों की संख्या करीब 16 से अधिक बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक बचावकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और बचे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। मिसिसिप्पी में समुद्री विमान दुर्घटना में मारे गए 12 डेड बॉडीज मिल चुकी हैं बाकी की खोज अभी तक जारी है।
विज्ञापन
12 bodies found in Marine plane crash in Mississippi; search for others continues: AP
— ANI (@ANI_news) 11 July 2017
यूएस मरीन कॉर्प्स ने ट्वीट कर बताया कि एक USMC KC-130 विमान 10 जुलाई की शाम को क्रैश हो गया है।जांच में जुटे अधिकारियों का कहना है कि विमान के क्रैश होने से पहले हवा में ही धमाका हो गया था। अब तक 12 शव बरामद हुए हैं हालांकि बाकी की खोज चल रही है। इस विमान का इस्तेमाल सैनिकों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने जैसे कामों के लिए उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
यह राज्य की राजधानी जैक्सन के करीब उत्तर में लगभग 85 मील दूर एक सोयाबीन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उन्होंने कहा कि हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त प्लेन के अवशेषों को खोज रहा।
विज्ञापन
मरीन कोर प्रवक्ता कैप्टन सारा बर्न्स ने एक बयान में कहा कि विमान "सोमवार शाम एक दुर्घटना का पता चला था। उन्होंने कहा, "हम कई उच्च तीव्रता वाले विस्फोटों से दूर थे।"विमान के मलबे करीब 5 मील की त्रिज्या में हाईवे के दोनों तरफ बिखरे हुए थे। अधिकारियों के पास इस बात की जानकारी नहीं थी कि दुर्घटना का कारण क्या था और उड़ान कहाँ से शुरू हुई।