{"_id":"57db42214f1c1b3c3dd4896e","slug":"afghanistan-criticise-pakistan-in-united-nation-for-helping-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का हमला","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का हमला
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र
Updated Fri, 16 Sep 2016 06:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी से उन तत्वों से निबटने का आह्वान किया है, जो उसकी सीमा के पार से हमला करते हैं तथा उसने पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों के समर्थकों की नागरिकों को निशाना बनाने की कायराना हरकत को लेकर निंदा की। संयुक्त राष्ट्र में अफगान दूत मोहम्मद सैकाल ने यहां सुरक्षा परिषद की बहस में कहा कि दुनिया भर में हिंसक कट्टरपंथ और आतंकवाद का बढ़ना इस बात का सबूत है कि आतंकवाद निरोधक प्रयासों की वर्तमान गति खतरे की भयावहता की तुलना में कम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जहां तक अफगानिस्तान का अनुभव है तो वर्तमान प्रयास बिखरे है और कई बार धीमे और गतिहीन हुए हैं। जिस तरह से वैश्विक आतंकवाद का रंगरूप बदल रहा है उसकी तुलना में वे उसे परास्त करने में नाकाबिल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस जवानों, नागरिक प्रदर्शनों, विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों पर हाल के हमलों का हवाला देते हुए सैकाल ने कहा कि घने शहरी केंद्रों पर असभ्य हमलों ने आतंवादी संगठनों एवं उनके समर्थकों की कायराना हरकतों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते अफगानिस्तान ने 35700 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट लेकर पाकिस्तान से आ रहे दो ट्रकों को जब्त किया है।
विज्ञापन