फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Adult film star will narrate stories of affair with US President Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप के साथ अफेयर के किस्से सुनाएंगी पॉर्न स्टार?

Thu, 15 Feb 2018 03:54 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 15 Feb 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
Adult film star will narrate stories of affair with US President Donald Trump
- फोटो : AFP

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी वकील ने अमेरिकी मीडिया के सामने कबूल कर लिया है कि उन्होंने साल 2016 में एक पॉर्न स्टार को 1 लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था। ट्रंप के वकील के इस बयान के बाद पॉर्न स्टार के मैनेजर गिना रॉड्रिगेज ने कहा कि ट्रंप के वकील ने पैसे देने की बात स्वीकार कर ली है, लिहाजा अब स्टॉर्मी डेनियल्स अपनी कहानी सुनाने के लिए आजाद हैं। उन पर अनुबंध तोड़ने की बात अब लागू नहीं होगी।

विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया के मुताबिक पॉर्न एक्ट्रेस स्टॉर्मी डेनियल्स को ये भुगतान एक कांट्रेक्ट साइन करने के एवज में किया गया जिसके अनुसार वह ट्रंप और उनके बीच कथित अफेयर की चर्चा ना कर सकें। डेनियल्स ने पहली बार 2011 में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके और ट्रंप के बीच संबंध थे। ट्रंप के वकील माइकल डी कोहेन ने पहले कहा था कि ट्रंप इस बात से पूरी तरह इनकार करते हैं। 
विज्ञापन


'मैं हमेशा ट्रंप का बचाव करूंगा'
माइकल डी कोहेन ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया, "ना तो ट्रंप की संस्था और ना ही ट्रंप के कैंपेन का स्टेफनी क्लिफोर्ड (स्टॉर्मी डेनियल्स का असली नाम) को हुए भुगतान से कोई लेना देना है और ना ही उन्होंने इस पैसे को मुझे किसी रूप में लौटाया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग को भी उन्होंने यही बताया है। एक गैर-सरकारी संस्था ने चुनाव आयोग से इस भुगतान को लेकर शिकायत की थी कि इस भुगतान से ट्रंप के कैंपेन ने फंडिंग के नियमों को तोड़ा है।

माइकल कोहेन ने कहा, "क्लिफोर्ड को किया गया भुगतान पूरी तरह से वैध है और यह किसी भी तरह से कैंपेन फंडिंग का हिस्सा नहीं है और ना ही कैंपेन खर्च का हिस्सा है।" सीएनएन ने जब कोहेन से पूछा कि ये भुगतान क्यों किया गया तो उन्होंने बताया कि जरूरी नहीं कि अगर कोई बात सच ना हो तो वो आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकती। मैं हमेशा ट्रंप का बचाव करूंगा।"

क्या कहा था पॉर्न स्टार ने...

Adult film star will narrate stories of affair with US President Donald Trump
Stormy Daniels - फोटो : AP

इनटच पत्रिका को 2011 में दिए इंटरव्यू में क्लिफोर्ड ने कहा था कि 2006 में ट्रंप और उनके बीच शारीरिक संबंध शुरू हुए थे और इससे कुछ ही वक्त पहले मेलानिया ट्रंप ने अपने बेटे बैरन को जन्म दिया था। 

ये खबर एक बार फिर जनवरी में ताजा हुई जब वॉल स्ट्रीट जर्नल अखबार ने छापा कि 2016 चुनावों से पहले क्लिफोर्ड से एक नॉन-डिस्कलॉजर एग्रीमेंट साइन करवाया गया था ताकि उन्हें इस अफेयर के बारे में बोलने से रोका जा सके। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक क्लिफोर्ड उस वक्त टेलीविजन पर ट्रंप के बारे में बात करने के लिए अमेरिकी मीडिया के संपर्क में थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed