{"_id":"598cdec24f1c1bf76e8b4585","slug":"activist-places-inflatable-trump-chicken-near-white-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाइट हाउस के पास भारतीय ने लगाया ‘ट्रंप चिकन’ गुब्बारा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
व्हाइट हाउस के पास भारतीय ने लगाया ‘ट्रंप चिकन’ गुब्बारा
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Fri, 11 Aug 2017 04:01 AM IST
विज्ञापन
chicken ballon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल के एक कार्यकर्ता ने व्हाइट हाउस के पास एक ‘ट्रंप चिकन’ (चिकन डॉन) गुब्बारा लगाया है। मुर्गी की तरह दिखने वाले इस गुब्बारे की बालों की स्टाइल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह है।
विज्ञापन
यह गुब्बारा टैक्स रिटर्न जारी करने, उत्तर कोरिया से निपटने और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन से उलझने के उनके रवैये के विरोध में लगाया गया है।
भारतीय मूल के डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर तरुण सिंह ब्रार ने नेशनल पार्क सर्विस और सेक्रेट सर्विस से उचित अनुमति लेने के बाद वाशिंगटन मॉन्यूमेंट्स के पास व्हाइट हाउस के दक्षिण की तरफ लॉन में ट्रंप कि तरह दिखने वाला ‘चिकन डॉन’ लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम यहां एक नेता के तौर पर कमजोर और अप्रभावी होने के लिए राष्ट्रपति की निंदा करने के लिए आए हैं।