{"_id":"598bcf904f1c1b9a6e8b459f","slug":"america-threatens-north-korea-said-will-not-win-from-us-in-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने उत्तर कोरिया को धमकाया, कहा- हमसे लड़ाई में नहीं जीत पायेगा NK ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अमेरिका ने उत्तर कोरिया को धमकाया, कहा- हमसे लड़ाई में नहीं जीत पायेगा NK
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Thu, 10 Aug 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के रक्षा मंत्री ने उत्तर कोरिया को चेतावनी दी है। रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने कहा कि उत्तर कोरिया ऐसा कोई काम न करे जिससे वहां व्यवस्था परिवर्तन हो जाए और लोगों को तबाही का सामना करना पड़े। मैटिस ने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ लड़ाई में उत्तर कोरिया टिक नहीं पायेगा।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पेंटागन प्रमुख का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच जुबानी जंग चालू है। हाल में ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उत्तर कोरिया आग से खेल रहा है, उसे ऐसा जवाब देंगे कि सारी दुनिया देखेगी।
विज्ञापन
ट्रंप के इस बयान पर उत्तर कोरिया ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उसने अमेरिकी आईलैंड गुआम को तबाह करने की धमकी दी थी। हालांकि अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा कि अमेरिका को उत्तर कोरिया से कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
टिलरसन ने ट्रंप के उत्तर कोरिया को सबक सिखाने वाले बयान का भी बचाव किया। टिलरसन ने कहा कि उत्तर कोरिया को ट्रंप केवल संदेश देना चाहते थे। आपको बता दें कि बढ़ते गतिरोध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट के जरिये अमेरिका के परमाणु हथियारों के बारे में लिखा था और यह भी कहा था कि उम्मीद करता हूं कि हमे इसके प्रयोग की जरूरत नहीं पड़ेगी।
My first order as President was to renovate and modernize our nuclear arsenal. It is now far stronger and more powerful than ever before....
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) August 9, 2017
...Hopefully we will never have to use this power, but there will never be a time that we are not the most powerful nation in the world!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) August 9, 2017