फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   according to study h-1b visas help uplitf welfare of americans

ट्रंप के निशाने पर H-1B वीजा है अमेरिकियों के लिए फायदेमंद: रिसर्च

Thu, 13 Apr 2017 04:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 13 Apr 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
according to study h-1b visas help uplitf welfare of americans

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही एच-1बी वीजा पर खत्म होने के बादल मंडराए हुए हैं। इसी बीच एक ऐसी रिसर्च सामने आई है जिसमें कहा गया है कि एच-1बी वीजा अमेरिकियों के लिए फायदेमंद है। शोधकर्ताओं ने पाया कि हाई स्किल विदेशी इंजीनियरों की वजह से देश के नवीनता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन


इसकी वजह से अमेरिका के विकास में मदद मिल रही है। साथ ही अमेरिकियों के समग्र कल्याण में वृद्धि हुई है और आईटी क्षेत्र में कंपनियों के लिए लाभ काफी बढ़ा है। इमिग्रेशन ने कीमतों में कमी की और आईटी माल का उत्पादन 1.9 प्रतिशत और 2.5 प्रतिशत के बीच बढ़ाया है, जिससे उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन


ये शोधकर्ता कैलिफोर्निया और मिशिगन यूर्निवर्सिटी के हैं। शोधकर्ता जॉन बॉन्ड और निकोलस मोराल्स ने कहा कि विदेशी इंजीनियरों और वैज्ञानिकों के काम करने से यूए के इकोनॉमी को फायदा होता है।शोधकर्ता ने 1994 से 2001 के बीच इस शोध को किया जिसमें उन्होंने पाया कि कम सैलरी में आने वाले विदेशियों की वजह से आईटी का ग्रोथ रेट 1.9 फीसदी से बढ़कर 2.5 फीसदी हो गया है। इतना ही नहीं इस अप्रवासियों की वजह से आईटी कंपनियां बड़े मुनाफे को हासिल करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन कार्ड आधारित एच-1 बी वीजा श्रेणी और नियुक्तियां अमेरिका में भारतीय अमेरिकियों के बीच काफी प्रसिद्ध है। गौरतलब है कि इस वीजा का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल भारतीय आईटी प्रोफेशनल द्वारा किया जाता है। अगर ट्रंप प्रशासन ने इस मामले में कोई सख्ती दिखाई तो इससे भारतीय आईटी सेक्टर को काफी नुकसान हो सकता है। भारतीय आईटी प्रोफेशल्स आमतौर पर 85,000 एच -1बी वीजा का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed