फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   a woman become millionaire by blood test gadgets in america.

रक्त-जांच वाली महिला बनी अरबपति

Mon, 18 Aug 2014 12:25 PM IST
Updated Mon, 18 Aug 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
a woman become millionaire by blood test gadgets in america.

अमरीका के सिलिकॉन वैली में अपने स्वास्थ्य को लेकर लोगों की जागरुकता एकबारगी बढ़ गई लगती है। लोग अपने रक्तचाप पर चौबीस घंटे नज़र रखने क लिए कलाई पर दो-दो तीन-तीन बैंड पहन रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे सेंसर पहने जा रहे हैं जो आपको बताएगा कि आप कितना चले हैं दिन भर में। शायद यही कारण है कि सिलिकॉन वैली में नई कंपनियां इस तरह के गैजेटों पर ख़ूब ध्यान दे रही हैं।
विज्ञापन


मोबाइल टेक्नोलॉजी ने लोगों के दूसरे लोगों के साथ संबंधों को तो बदला ही है पर अपने शरीर के साथ संबंधों को नई परिभाषा दे दी है। आपका अपना शरीर भी आपके डिजिटल नेटवर्क का हिस्सा होता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलिजाबेथ और थेरानॉस

a woman become millionaire by blood test gadgets in america.

इन सबके बीचे स्टैन्फर्ड यूनिवर्सिटी कैंपस के एक कोने में जहां कभी फेसबुक का दफ्तर हुआ करता था, एलिजाबेथ होम्स स्वास्थय पर नजर रखने वाले एक प्रोजेक्ट पर 11 साल से लगी हुई हैं।

एलिज़ाबेथ की कंपनी थेरानॉस डिजिटल हेल्थकेयर से जुड़ी भी है लेकिन पैसे के पीछे भाग नहीं रही। एलिजाबेथ सिर्फ़ 30 साल की हैं और वो तब से इस कंपनी को बना रही हैं जब वो बीस साल की भी नहीं थी।

एपल के मालिक स्टीव जॉब्स की तरह काले कपड़े पहनने वाली एलिज़ाबेथ का आत्मविश्वास लोगो को उनकी तरफ़ खींचता है। सिर्फ़ 19 साल की उम्र में ही एलिज़ाबेथ ने स्टैन्फ़र्ड यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी थी और अपना काम शुरु कर दिया था।

थेरानॉस के बारे में अब भी कम लोग जानते हैं लेकिन निजी निवेशक ने जो पैसे डाले हैं उसस इस कंपनी की क़ीमत क़रीब नौ अरब डॉलर आंकी गई है।

एलिज़ाबेथ इस कंपनी के आधे हिस्से की मालिक है जो उन्हें ऐसी सबसे युवा महिला बनाता है जो अपने बूते अरबपति बनी हैं।

खुद के हैं आठ हजार से ज्यादा स्टोर

a woman become millionaire by blood test gadgets in america.

थेरानॉस के बोर्ड में पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंगर और पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज शुल्टज़ जैसे लोग हैं। थेरानॉस का उद्देश्य सीधा था- रक्त की जांच को सामान्य करना, समय पर करना और सस्ता करना।

कंपनी 200 तरह के रक्त टेस्ट करती है जिसकी क़ीमतें किसी और कंपनी की तुलना में बेहद कम है। इतना ही नहीं वो रक्त के नमूने कम लेती हैं-अमूमन एक ड्रॉप।

सुनने में तो अच्छा लगता है लेकिन क्या कम क़ीमत पर रक्त का टेस्ट हेल्थकेयर में क्रांति ला पाएगा। एलिज़ाबेथ को इसका पूरा विश्वास है।

थेरानस ने पिछले दिनों अमरीका की सबसे बड़ी दवाओं के स्टोर के साथ साझेदारी की है। वालग्रीन के पास पूरे अमरीका में साढ़े आठ हज़ार से अधिक स्टोर हैं। उनके साथ मिलकर ये स्टोर अब थेरानॉस वेलनेस सेंटर बना रहे हैं।

एलिज़ाबेथ का मानना है कि अगर रक्त के टेस्ट सस्ते होंगे तो लोग जल्दी जल्दी ब्लड टेस्ट करवा सकेंगे और इससे बीमारियों का पता भी जल्दी लग सकेगा।

अमरीका में रक्त परीक्षण एक बड़ा उद्योग है जिसकी लागत अरबों में है। इसमें क्वेस्ट डायगॉनेस्टिक्स औऱ लैबकार्प जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। ऐसे में ये देखना होगा कि थेरानॉस और एलिज़ाबेथ कितनी बड़ी चुनौती के रुप में सामने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed