{"_id":"939054bc-4740-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"a-school-student-arrested-in-amerca-planning-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकाः एक और स्कूली हमले की योजना में छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकाः एक और स्कूली हमले की योजना में छात्र गिरफ्तार
Updated Sun, 16 Dec 2012 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में एक तरफ जहां पुलिस कनेक्टीकट राज्य के एक स्कूल में हुई गोलीबारी के पीछे के कारणों को तलाशने में जुटी है वहीं ओक्लाहोमा राज्य में एक छात्र को अपने स्कूल में बम रखने और गोलीबारी करने की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
इस 18 वर्षीय छात्र का नाम सैम ईगलबीयर चावेज है और उस पर बार्टेल्सविले में अपने स्कूल में बम रखने और छात्रों को गोली से उड़ाने की योजना बनाने के आरोप तय किए गए हैं ।
विज्ञापन
गिरफ्तारी हलफनामे में कहा गया है कि चावेज ने अपनी इस योजना में अन्य छात्रों को शामिल करने की भी कोशिश की।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार चावेज ने अपनी मदद न करने वाले छात्रों को जान से मारने की धमकी भी दी। वो बम रखने की योजना बना रहा था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
भीषण गोलीबारी
ये गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई जब शुक्रवार को 20 वर्षीय एक बंदूकधारी ने कनेक्टीकट प्रांत के न्यूटाउन शहर के एक स्कूल में 20 बच्चों और छह वयस्कों की गोलीमार कर हत्या कर दी।
पुलिस का कहना है कि हमलावर मौके पर ही मारा गया।
पुलिस के अनुसार उन्हें कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे इस भीषण गोलीबारी के पीछे मकसद का पता लगाने में मदद मिल सकती है।
चश्मदीदों का कहना है कि हमलावर एडम लांजा ने बच्चों पर गोलियां चलाते हुए और खुद को मारने से पहले कुछ नहीं कहा था।
सैंडी हुक एलेमेंट्री स्कूल में हुई इस घटना में मारे गए लोगों की पहचान कर ली गई है लेकिन उनके नाम जारी किए जाने अभी बाकी हैं।
इस घटना के बाद सरकारी इमारतों पर अमेरिकी झंडे आधे ही फहराए गए।
हाल के दिनों में अमेरिका में बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत कई राजनेताओं ने देश के हथियार रखने संबंधी क़ानून में बदलाव की वकालत की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
लांज़ा ने 27 लोगों को गोली मारने से पहले अपनी मां को भी मार डाला था और ये सब कुछ ही मिनटों में हुआ था।