फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   A lady knows who is oscar winner

वो महिला जिसे पता है कौन है ऑस्कर विजेता

Sat, 25 Feb 2017 02:44 AM IST
इयान यंग्स/ इंटरटेनमेंट रिपोर्टर, लांस एंजेल्स
इयान यंग्स/ इंटरटेनमेंट रिपोर्टर, लांस एंजेल्स Updated Sat, 25 Feb 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
A lady knows who is oscar winner

रविवार को दुनिया भर में हर किसी की निगाहें ऑस्कर अवॉर्ड की ओर लगी होंगी लेकिन दो ऐसे शख्स हैं जिन्हें यह पता है कि ऑस्कर किसे मिलने वाला है। आपने कभी मार्था रुज और ब्रायन कलिनन के बारे में नहीं सुना होगा। इन दोनों ने ना ही किसी फिल्म में काम किया है और ना ही किसी मैगजीन के कवर पेज पर छपते हैं।

विज्ञापन


ये दोनों ही रविवार को होने वाले ऑस्कर समारोह के सबसे अहम शख्स हैं। पूरी दुनिया में सिर्फ यही दो शख्स हैं जिन्हें विजेताओं के नाम पहले से पता हैं।

रुज और कलिनन ने ऑस्कर के लिए पड़ने वाली वोटों की गिनती कई बार की है और पुष्टि कर चुके हैं कि जो परिणाम आए हैं वो सही हैं। उनके ऊपर जिम्मेवारी है कि रविवार की रात तक वो इन परिणामों को गुप्त रखेंगे और समारोह स्थल तक इसे बिना लीक किए पहुंचाएंगे।

विज्ञापन

'पता होता है कि विजेता कौन है'

A lady knows who is oscar winner
रुज कहती हैं, "मुझसे पूछा जाता है कि मुझे सबसे ज्यादा आनंद किस बात में आता है। कार में समारोह स्थल तक जाने का समय वाकई में मजेदार होता है। जब सब विजेताओं को लेकर अटकलें लगा रहे होते हैं और मुझे पता होता है कि विजेता कौन हैं।"

रुज और ब्रायन अकाउंटेंसी कंपनी प्राइस वाटर कूपर्स में पार्टनर हैं। इन दोनों ने ही मंगलवार को वोटिंग बंद होने के तुरंत बाद से ही काउंटिंग शुरू कर दी थी। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस के सात हज़ार सदस्य ऑस्कर विजेताओं का चुनाव करते हैं। ये सात हजार सदस्य पोस्टल या इलेक्ट्रॉनिकली माध्यम से अपना वोट देते हैं। रुज का कहना है कि ज्यादातर सदस्य आजकल इलेक्ट्रॉनिकली ही वोटिंग करते हैं।

इसके बावजूद 24 श्रेणियों में हुई गिनती कम्प्यूटर के बजाय हाथ से ही हुई है।

कंप्यूटर को रखते हैं दूर

A lady knows who is oscar winner
-

रुज बताती हैं, "वोटिंग बंद होने के बाद हम उसका प्रिंट निकाल लेते हैं और फिर मैन्युल प्रक्रिया अपनाते है। हम ऐसा कई वजहों से करते हैं। हम यह पक्का करना चाहते हैं कि कोई भी परिणाम किसी भी कंप्यूटर में छूट ना जाए। हम गिनती की प्रक्रिया और परिणाम को सुरक्षित रखने के लिए अलग-अलग तरह की प्रक्रिया अपनाते हैं।"

रुज और कलिनन को वोटों की गिनती करने में तीन या चार सहयोगियों ने मदद की है। लेकिन रुज बताती हैं, "दल के जिन सदस्यों ने हमारी मदद की उनके पास कागज का एक ही हिस्सा होता था। सिर्फ मुझ पर और ब्रायन पर ही इन्हें एक जगह इकट्ठा कर गिनने की जिम्मेवारी थी। जिसे हम एक, दो और कभी-कभी कई बार गिनते थे ताकि कोई गड़बड़ी ना हो।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed