फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   A divided Republican party Donald or Ivanka Trump for president

'ओके, तो US प्रेसिडेंट पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप की बेटी क्यों नहीं?'

Fri, 22 Jul 2016 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Jul 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
A divided Republican party Donald or Ivanka Trump for president
सोशल मीडिया पर लोग इवांका के बारे में ट्वीट कर रहे हैं। - फोटो : Getty Images
क्लीवलैंड में रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन में जब इवांका ट्रंप बोल रही थीं, उसी वक्त सोशल मीडिया ने एक नया राजनीतिक सितारा ढूंढ़ लिया। रिपब्लिन पार्टी के कुछ नेताओं ने कहा कि उन्हें अपना अमेरिकी प्रेसिडेंट मिल गया है जिसे वे खोज रहे थे।
विज्ञापन


... और यह इवांका ट्रंप की रात थी।

न्यूयॉर्क के बिजनेसमैन और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका ट्रंप को अब हर कोई जानता है। इवांका ने रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन में भाषण देकर रिपब्लिकंस के साथ अमेरिकियों को भी अपना मुरीद बना लिया है। भाषण में इवांका अपने पिता के बारे में बोल रही थी। 
विज्ञापन


गूगल पर डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा उनकी बेटी इवांका ट्रंप के बारे में लोग सर्च कर रहे हैं। 

34 वर्षीय बिजनेसमैन और पू्र्व मॉडल इवांका ने अपने भाषण में प्रभावी तरीके से अमेरिका की प्रगति, चाइल्ड केयर, एक समान वेतन और अन्य मुद्दों पर बात रखी। इवांका का ये भाषण बहुतों को बेहद पसंद आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलीविजन एक्टर एंसन माउंट ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'ओके, तो प्रेसिडेंट पद के लिए इवांका ट्रंप क्यों नहीं?'

इवांका अपने पिता की बड़ी बेटी हैं।

A divided Republican party Donald or Ivanka Trump for president
इवांका अपने पति के साथ पिता के प्रचार में लगी हुई है।  - फोटो : Getty Images
उताह के 50 वर्षीय डेलीगेट और डोनाल्ड ट्रंप के खांटी विरोधी टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज के लिए काम करने वाले क्रिस हेरोड ने लिखा, 'अब तक का सबसे बढ़िया भाषण- यदि नहीं तो आज की रात का सबसे बढ़िया'

डोनाल्ड ट्रंप के पांच बच्चों में से इवांका को पिता का परिचय कराने के लिए चुना गया था। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारी स्वीकार की। गौरतलब है कि जब डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के लिए लड़ने का फैसला किया तभी से इवांका अपने पति के साथ पिता के प्रचार में लगी हुई है। 

इवांका अपने पति के साथ पिता के कैंपेन में हिस्सा लेती रही हैं और सोमवार को होने वाली फैमिली मीटिंग का जरूरी हिस्सा होते थे। परिवार के एक सूत्र के मुताबिक जोड़ा स्ट्रैटजी और खर्च पर निर्णय लेने में सहभागी होता था। 

सोशल मीडिया पर इवांका की तारीफ हो रही है।

A divided Republican party Donald or Ivanka Trump for president
महिलाओं के बीच पिता की छवि को बनाने का काम करती हैं। - फोटो : Getty Images
ट्रंप के बच्चों के बीच इवांका ही है जो महिलाओं के बीच डोनाल्ड ट्रंप के मानवीय पहलू को सामने रखती। और जब वे प्रचार का हिस्सा नहीं होती न्यूयॉर्क सिटी के हेडक्वार्टर में बैठकर बिजनेस संभाल रही होती। 

इस सप्ताह क्लीवलैंड में हर जगह इवांका मौजूद थई। डेलीगेट्स और दानदाताओं से अपने पिता के लिए लॉबिंग करते हुए, टेलीविजन इंटरव्यू में और प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचाते हुए। इन सब गहमागहमी के बीच क्लीवलैंड में एक रिपब्लिकन डेलीगेट कन्वेंशन के इर्द गिर्द एक तख्ती पकड़े खड़ा रहता, जिस पर लिखा होता, 'इवांका, 2024, पहली महिला राष्ट्रपति'

क्लीवलैंड में गुरुवार को इवांका की किस्मत का सितारा चमका, इस समय वे ट्विटर के टॉप ट्रेंडिग्स में शामिल थी। 121 ट्वीट्स प्रति मिनट के हिसाब से सबमे इवांका का जिक्र था। टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस आशय की खबर प्रकाशित की है। Zoomph Analytics की माने तो सकारात्मक और नकारात्मक रुझानों का संबंध 3 और 1 का रहा। 

एक डेलीगेट ने कहा, 'हम नई वंश परंपरा को देख रहे हैं।'

A divided Republican party Donald or Ivanka Trump for president
इवांका पूर्व मॉडल रही हैं। - फोटो : Getty Images
हालांकि इवांका एक बार अपने पिता को वोट देने से चूक गई, जब वे निर्धारित समय से पहले 19 अप्रैल को न्यूयॉर्क प्राइमरी इलेक्शन में अपना रजिस्ट्रेशन डेमोक्रेट से रिपब्लिकन में बदल नहीं पाई। 
कुछ डेलीगेट्स का कहना है कि गुरुवार की रात इवांका ने बहुत कुछ हासिल कर लिया। न्यू मैक्सिको के 78 वर्षीय डेलीगेट्स  फर्नांडो सी डेबेका ने कहा कि इवांका ने अपने पिता के बारे में बहुत सारी चीजें साझा की, इससे पता चला कि डोनाल्ड किस तरह के व्यक्ति हैं। 

उन्होंने कहा, 'अपने भाई की तरह इवांका एक सक्षम युवा लेडी हैं। हम यहां से एक नई वंश परंपरा को देख रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed