फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   A 53 year old woman made a young man who came for treatment for sexual harassment for three years

53 साल की महिला ने इलाज के लिए आए एक युवक को तीन साल तक बनाकर रखा सेक्स गुलाम

Mon, 09 Apr 2018 10:22 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
A 53 year old woman made a young man who came for treatment for sexual harassment for three years
क्रिस्टी, हर्ट
अमेरिका में एक महिला पर आरोप लगा है कि उसके पास इलाज के लिए आए एक युवक को तीन साल तक सेक्स गुलाम बना कर रखा। इस मामले में 53 वर्षीय एक महिला को मरीज के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि क्रिस्टी नाम की यह महिला लेनहार्ड्त इलिनियॉस के एल्गिन मेंटर हेल्थ सेंटर में मनोचिकित्सक के तौर पर काम करती थी। करीब तीन साल पहले एक युवक को पागलपन के इलाज के लिए यहां लाया गया था। 
विज्ञापन


इसके बाद बेनाहहैम हर्ट नाम के इस युवक ने महिला के खिलाफ यौन दुराचार के आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। युवक का आरोप था कि महिला ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे सेंटर से रिलीज करने में देरी की। यही नहीं युवक ने महिला पर कई तरह से यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्ट के वकील ने शिकागो न्यूज स्टेशन को बताया कि आरोपी महिला उसके मुवक्किल के साथ कई तरीके से सेक्स करती थी। जबकि वह महिला उसकी मनोचिकित्सक थी। वकील ने बाताया कि हर्ट को जब मेंटल हेल्थ सेंटर भेजा था तब उसने एक पुलिस अधिकारी पर हमला कर दिया था इसके बाद उसे पागल मान लिया था। वकील ने कहा कि वह हर्ट को हमेशा सेक्स करने के लिए उकसाती रहती थी। 

वकील ने बताया कि इसके हमारे पास सारे सबूत हैं। महिला हर्ट को नंगी तस्वीरें भी ई-मेल करती थी। हर्ट की मां ने कहा कि उनके बेटे को मेंटल हेल्थ सेंटर से 6-12 महीने मे वापस आना था लेकिन महिला उसे भेजने में आनाकानी करती रही। लेकिन जब हर्ट को भेजा गया तब उसने शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद महिला को नौकरी से निकाल दिया गया।


इसके अलावा भी महिला पर अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह के मामले सामने आए। जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिला पर जुर्माना भी लगाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर महिला को कड़ी से कड़ी सजा देने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed