फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   5 year old Julianna said, 'I don’t like dying'

आखिरकार बच्ची ने कहा, 'अस्पताल नहीं, भगवान के पास ले चलो'

Thu, 16 Jun 2016 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
5 year old Julianna said, 'I don’t like dying'
- फोटो : dailymail & washingtonpost.com

उसके नसीब में रूह कंपा देने वाला दर्द था। वो जितने दिन रही जिंदा लाश बनी रही। उसकी उम्र के बच्चों की ख्वाहिशें होती हैं, लेकिन उसकी ख्वाहिश सुन उसकी मां का कलेजा मुंह को आ गया। पांच साल की बच्ची ने कहा अस्पताल मत ले चलो, स्वर्ग जाना ठीक है।

विज्ञापन


तस्वीर में दिख रही बच्ची अब इस दुनिया में नहीं है, पांच साल की मासूम 'चारकोट मैरी टूथ डिसीज' से जूझ रही थी। इस बीमारी से ग्रसित लोगों का खुद के शरीर पर जोर नहीं होता। ठीक वैसे ही, बच्ची न खुद से चल पाती थी, न कुछ खा पाती थी और न हीं सांसें ले पाती थी। 
विज्ञापन


आखिरकार मेडिकल साइंस की वर्षों की तरक्की को धता बताकर वो इस दुनिया से रुख्सत हो गई और अपने पीछे दुनिया भर के डॉक्टरों की फौज को स्तब्ध छोड़ गई। 

डेली मेल की खबर के मुताबिक अमेरिका में हर ढाई हजार लोगों में एक मामला इस बीमारी का मिल जाता है। जूलियाना स्नो भी इसी लाइलाज बीमारी से ग्रसित थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की मां मिशेल मून पेशे से न्यूरोलॉजिस्ट हैं, फ्लोरिडा के वाशोंगल स्थित अपने घर में रहती है, बच्ची को बचाने का अथक प्रयास किया, बच्ची के लिए घर को अस्पताल बना डाला, लेकिन नाकाम रहीं।

'अब मेरी बच्ची मुक्त है, आराम से है'

5 year old Julianna said, 'I don’t like dying'
अपनी लाड़ली को खोने के बाद मून ने एक ब्लॉग लिखा, जो ऑनलाइन सेंसेशन बना हुआ है, और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वजह है आखिरी वक्त जूलियाना से हुई उनकी बातचीत। उस बातचीत को 43 वर्षीय मून ने शेयर किया है।

मून लिखती हैं कि हमारी प्यारी बच्ची स्वर्ग चली गई। मैं बहुत दुखी और सदमे में हूं। लेकिन आभारी भी हूं कि अब बच्ची मुक्त है, आराम से है। वो कहती हैं कि ईश्वर ने उन्हें इतनी प्यारी बच्ची दी, जिसके साथ उन्होंने करीब 6 साल गुजारे, इसके लिए वो ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।

मून के मुताबिक जब डॉक्टरों ने बताया कि मामूली सर्दी-जुकाम भी जूलियाना की जान ले सकता है और तो उन्होंने नन्हीं जूलियाना से बात की। वो कहती हैं कि मैंने उससे पूछा कि अगर तुम फिर से बीमार पड़ती हो तो तुम अस्पताल जाना चाहोगी या अपने ही घर से सीधे भगवान के पास? तो उसने कह दिया भगवान के पास।

'आप चिता मत करो, भगवान मेरा ख्याल रखेंगे'

5 year old Julianna said, 'I don’t like dying'

आखिरी वक्त जब मून ने जूलियाना से बात की तो कुछ इस प्रकार थी।

मून: तुम फिर से बीमार पड़ती हो तो तुम फिर से अस्पताल जाना चाहोगी या घर पर रुकना चाहोगी?

जूलियाना: अस्पताल नहीं जाऊंगी।

मून: अगर तुम घर पर रुकोगी तो स्वर्ग चली जाओगी?

जूलियाना: हां।

मून: वहां तुम्हारे साथ मम्मी-डैडी नहीं होंगे, तुम्हें अकेले ही जाना होगा?

जूलियाना: आप चिता मत करो, भगवान मेरा ख्याल रखेंगे।

मून: अगर तुम अस्पताल जाती हो, तो तुम्हारे पास ठीक होकर घर वापस आने का मौका रहेगा, तुम ज्यादा वक्त हमारे साथ बिता पाओगी, मैं जानना चाहती हूं कि तुम मेरी बात समझ भी रही हो, अस्पताल जाने पर तुम्हें मम्मी-डैडी के साथ रहने का ज्यादा वक्त मिलेगा?

जूलियाना: मैं समझती हूं।

इतना कहते हुए मून की आंखों से आंसू बह चले।

मून (रोते हुए): आय एम सॉरी, जूलियाना। मुझे पता है कि मेरा रोना तुम्हें पसंद नहीं। मेरी आंखों से आंसू इसलिए बह रहे हैं कि तुम मुझे बहुत याद आओगी।

जूलियाना: कोई बात नहीं, भगवान मेरा ध्यान रखेंगे, वो हमेशा मेरे दिल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed