भारतीय कॉल सेंटरों ने अमेरिकियों को लगाया 20 हजार करोड़ का चूना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारों अमेरिकियों को ठगने वाले पांच भारतीय कॉल सेंटरों ने पीड़ितों से 20 हजार करोड़ से अधिक रुपये ठग लिए। अमेरिका के होमलैंड सुरक्षा सचिव जेह जॉनसन ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि अतंर-एजेंसी प्रयासों से पांच कॉल सेंटर और 56 लोगों को आरोपी बनाया है। भारत के 31 आरोपियों में से 20 को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। जॉनसन ने बताया कि हजारों पीड़ितों को ठगने वाले इन आरोपियों ने 20 हजार करोड़ से अधिक रुपये ठग लिए।
इस घोटाले में अहमदाबाद में स्थित कॉल सेंटर से अमेरिकियों को होमलैंड सुरक्षा विभाग, आंतरिक राजस्व विभाग या अन्य सरकारी अधिकारी बनकर कॉल किया जाता था। उनसे फर्जी गिरफ्तारी वारंट रुकवाने, निर्वासन का आदेश या बकाया आयकर के लिए पैसे मांगे जाते थे।
अहमदाबाद के निकले घोटाला करने वाले पांच कॉल सेंटर
अहमदाबाद से घोटाले करने वाले ये पांचों कॉल सेंटर ग्लोबल, कॉल मंत्रा, वर्ल्डवाइड सॉल्यूशन, जोरिओन कम्यूनिकेशंस और शर्मा बीपीओ सर्विसेज थे।
कर प्रशासन के खजाना महानिरीक्षक (टीआईजीटीए), होमलैंड सुरक्षा विभाग, आंतरिक राजस्व विभाग और संघीय व्यापार आयोग ने तीन साल की जांच के बाद सबसे बड़े घरेलू कानून प्रवर्तन प्रक्रिया से संबंधित इस फर्जी घोटाले का खुलासा किया।
टीआईजीटीए के इंस्पेक्टर जनरल रसेल जॉर्ज ने कहा कि अभी तक टीआईजीटीए के पास 18 लाख से अधिक लोगों ने फर्जी कॉल की शिकायत दर्ज कराई है। इनमें से 9,600 से अधिक लोगों ने शिकायत की है कि उन्होंने तीन हजार करोड़ से अधिक की राशि उन्हें दे दी। सबसे अधिक धनराशि राजस्व विभाग घोटाले में कैलिफोर्निया के एक पीड़ित दी, उसने कुल 90 करोड़ की राशि दे दी।