फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   5 indian call centre cheating to America

भारतीय कॉल सेंटरों ने अमेरिकियों को लगाया 20 हजार करोड़ का चूना

Sat, 29 Oct 2016 05:59 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Sat, 29 Oct 2016 05:59 AM IST
विज्ञापन
5 indian call centre cheating to America

हजारों अमेरिकियों को ठगने वाले पांच भारतीय कॉल सेंटरों ने पीड़ितों से 20 हजार करोड़ से अधिक रुपये ठग लिए। अमेरिका के होमलैंड सुरक्षा सचिव जेह जॉनसन ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि अतंर-एजेंसी प्रयासों से पांच कॉल सेंटर और 56 लोगों को आरोपी बनाया है। भारत के 31 आरोपियों में से 20 को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। जॉनसन ने बताया कि हजारों पीड़ितों को ठगने वाले इन आरोपियों ने 20 हजार करोड़ से अधिक रुपये ठग लिए। 
विज्ञापन


इस घोटाले में अहमदाबाद में स्थित कॉल सेंटर से अमेरिकियों को होमलैंड सुरक्षा विभाग, आंतरिक राजस्व विभाग या अन्य सरकारी अधिकारी बनकर कॉल किया जाता था। उनसे फर्जी गिरफ्तारी वारंट रुकवाने, निर्वासन का आदेश या बकाया आयकर के लिए पैसे मांगे जाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद के निकले घोटाला करने वाले पांच कॉल सेंटर

5 indian call centre cheating to America

अहमदाबाद से घोटाले करने वाले ये पांचों कॉल सेंटर ग्लोबल, कॉल मंत्रा, वर्ल्डवाइड सॉल्यूशन, जोरिओन कम्यूनिकेशंस और शर्मा बीपीओ सर्विसेज थे। 

कर प्रशासन के खजाना महानिरीक्षक (टीआईजीटीए), होमलैंड सुरक्षा विभाग, आंतरिक राजस्व विभाग और संघीय व्यापार आयोग ने तीन साल की जांच के बाद सबसे बड़े घरेलू कानून प्रवर्तन प्रक्रिया से संबंधित इस फर्जी घोटाले का खुलासा किया।

टीआईजीटीए के इंस्पेक्टर जनरल रसेल जॉर्ज ने कहा कि अभी तक टीआईजीटीए के पास 18 लाख से अधिक लोगों ने फर्जी कॉल की शिकायत दर्ज कराई है। इनमें से 9,600 से अधिक लोगों ने शिकायत की है कि उन्होंने तीन हजार करोड़ से अधिक की राशि उन्हें दे दी। सबसे अधिक धनराशि राजस्व विभाग घोटाले में कैलिफोर्निया के एक पीड़ित दी, उसने कुल 90 करोड़ की राशि दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed