{"_id":"890ed8fd9813f5f8c954d60a04f1b366","slug":"36-lakhs-people-killed-due-to-corruption-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 लाख लोगों की जान लेता है भ्रष्टाचार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
36 लाख लोगों की जान लेता है भ्रष्टाचार
Updated Mon, 08 Sep 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरीकी संस्था वन का अनुमान है कि भ्रष्टाचार से हर साल करीब 36 लाख लोगों की मौत हो जाती है और इसकी वजह से सालाना 10 खरब डॉलर से अधिक पैसा गरीब देशों से बाहर चला जाता है। गरीबी उन्मूलन में लगे संगठन की रिपोर्ट कहती है कि 20 साल से गरीबी के खिलाफ जारी लड़ाई को भ्रष्टाचार और अपराध से खतरा है।
विज्ञापन
भ्रष्ट गतिविधियों में गुमनाम कंपनियां और काले धन को सफेद करना भी शामिल है। संगठन को लगता है कि अगर स्वास्थ्य के क्षेत्र में होने वाले निवेश को बचा लिया जाए तो कम आय वाले देशों में बहुत से लोगों की जान बचाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक भ्रष्टाचार निजी निवेश को रोकता है, आर्थिक विकास को कम करता है और व्यापार लागत को बढ़ाता है। इससे देश में राजनीतिक अस्थिरता आ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर सब सहारा अफ्रीकी देशों से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया गया होता तो हर साल एक करोड़ और बच्चों को पढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
इससे उतने पैसे बचते कि पांच लाख अतिरिक्त प्राथमिक अध्यापकों को बहाल किया जा सकता था। इतनी रकम से एक करोड़ दस लाख एचआईवी/एड्स पीड़ितों को दवाएं दी जा सकती हैं।