फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   28 year old boy shoot his mother over an argument on video games and fled away

वीडियो गेम की वजह से मां का हत्यारा बना बेटा, सिर में मारी गोली

Sun, 14 Jan 2018 01:07 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Jan 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
28 year old boy shoot his mother over an argument on video games and fled away
मैथ्यू निकोलसन

कैलिफोर्निया की सेरिस पुलिस ने बताया कि 28 साल का मैथ्यू निकोलसन नामक शख्स जो अपने परिवार के साथ कैलिफोर्निया में रहता था। उसने वीडियो गेम्स की वजह से अपनी मां को गोली मारकर हत्या कर दी। मैथ्यू अपने बेडरुम में वीडियो गेम खेल रहा था और उसने अपना फोन तोड़ दिया। आरोपी की बहन ने बताया कि उनकी 68 साल की मां लीडिया निकोलसन एक ऐसी महिला थी जो हमेशा दूसरों में अच्छाई देखा करती थीं। 

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 महीने पहले भी पुलिस अधिकारी निकोलसन के घर पहुंचे थे क्योंकि उसकी अपने पैरेंट्स से लड़ाई हो गई थी। सेरिस पुलिस के अनुसार निकोलसन रात में वीडियो गेम खेल रहा था। इसके बाद किसी चीज ने उसे परेशान किया और वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी मां जब उसे देखने के लिए पहुंची तो दोनों में बहस होने लगी। जिसके बाद मैथ्यू ने अपना फोन तोड़ दिया और इसके लिए मां को जिम्मेदार ठहराया और उनके साथ ही पिता को मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


निकोलसन के घर में एक बंदूक रखी हुई थी। वो उन्हें डराने की कोशिश करना चाहता था। इसलिए चिल्लाने लगा कि मेरा फोन टूट गया है। इसके बाद उसने बंदूक ली और गोली चलानी शुरू कर दी। उसने कथित तौर  गोली चलाई जो पंखे पर लगी। वहीं दूसरी लीडिया के सिर में लग गई। वह अपने पिता को भी मारना चाहता था लेकिन बंदूक जाम हो गई। इसके बाद आरोपी अपने पैरेंट्स को छोड़कर गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैथ्यू के जाने के बाद पिता लॉरेन ने पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। पुलिस ने लीडिया को अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन उसकी मौत हो गई। एक रिश्तेदार के घर से पुलिस ने मैथ्यू को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल में बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed