{"_id":"5c5ccb59bdec2273a74d028b","slug":"2018-was-the-most-warm-year-be-ready-for-scorching-heat-for-5-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"2018 रहा सबसे ज्यादा गर्म साल, अब अगले पांच साल भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
2018 रहा सबसे ज्यादा गर्म साल, अब अगले पांच साल भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार
Fri, 08 Feb 2019 05:50 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 08 Feb 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2018 में धरती का वैश्विक सतह तापमान 1880 के बाद से अब तक का चौथा सबसे गर्म तापमान रहा। नासा एवं नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के विश्लेषणों में यह पाया गया है। नासा के गोडार्ड इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस स्टडीज (जीआईएसएस) के मुताबिक, 2018 में वैश्विक तापमान 1951 से 1980 के औसत तापमान से 0.83 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। नासा ने बताया कि वैश्विक परिदृश्य में 2018 का तापमान 2016, 2017 और 2015 से कम रहा।
विज्ञापन
पिछले पांच साल, सामूहिक रूप से, आधुनिक रिकॉर्ड के हिसाब से सबसे गर्म साल रहे। एनओएए के आकलन में पाया गया कि 2018 में धरती का तापमान 20वीं सदी के औसत से 0.79 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। जीआईएसएस के निदेशक गेविन स्किम्ड ने कहा कि लंबे समय से बढ़ रहा वैश्विक तमाम चिंताओं के बाद भी तापमान 2018 एक बार फिर बेहद गर्म साल रहा। स्किम्ड के मुताबिक, 1880 के बाद से धरती की सतह का औसत तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।
विज्ञापन